अमिताभ बच्चन ने इंटरव्यू में किया एक दर्दनाक घटना का खुलासा, बोले- 25 साल पहले लोगों ने मुझे कार में घुसकर...

Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan revealed the painful incident in the interview: अमिताभ बच्चन बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता हैं। उनकी एक्टिंग की तो आज तक लोग तारीफों की लाइन लगा देते हैं। अमिताभ बच्चन बॉलीवुड इंडस्ट्री का 1969 से हिस्सा हैं।

शुरुआत में हुईं फिल्में फ्लॉप
उन्होंने 'सात हिंदुस्तानी' फिल्म से बॉलीवुड में कदम जमाया था और इसके बाद एक से एक बड़ी फिल्म की। उन्होंने कई बड़े अवॉर्ड हांसिल किए। बता दें कि भले ही आज अमिताभ बच्चन नामी सितारे हों, लेकिन एक समय था जब अमिताभ बच्चन को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। जब अमिताभ बच्चन की फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थीं तब उन्होंने करियर से ब्रेक लेकर बिजनेस की शुरुआत की थी, लेकिन तब उन्हें लोगों से बेहद जलील होना पड़ा था।

अमिताभ बच्चन ने शेयर किया सालों पुराना हादसा
अमिताभ बच्चन ने 1999 में वीर संघवी को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि एक बार जब वह अपने माता पिता के साथ कार में बैठकर जा रहे थे तब लोगों ने उन्हें घेर लिया था और गालियों की बरसात की थीं।

लोग कार में घुसकर दे रहे थे गालियां
अमिताभ बच्चन ने आगे कहा कि उस समय लोग तो बस कार के अंदर घुसना चाहते थे वह मेरी खराब एक्टिंग को गालियां देते थे, लेकिन सबसे ज्यादा बुरा तब लगता है जब आपके साथ आपके माता पिता भी कार में बैठे हों।

मुंबई छोड़कर जाना चाहते थे अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन ने इस इंटरव्यू में यह भी कहा कि वह काफी हताश हो गए थे। उन्हें एक्टिंग लाइन में काफी स्ट्रगल करना पड़ा था और निराशा हाथ लगने की वजह से वह मुंबई छोड़कर जाने लगे थे। क्योंकि कोई भी उन्हें काम देना नहीं चाहता था, लेकिन वह कभी-कभी रास्ते में रुक जाते तो कभी-कभी मुंबई से निकल जाने की कोशिश करते। अमिताभ बच्चन ने आगे कहा कि उन्हें लगता था कि अब इस शहर को उनकी जरूरत नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X