अमिताभ बच्चन नहीं बनना चाहते थे एक्टर, बल्कि ये था सपना? चौंक जाएंगे आप!
सदी के अमिताभ बच्चन आज लाखों दिलों पर राज करते हैं। उन्होने अपने पूरे करियर में एक से बढ़कर सैकड़ों सुपरहिट फिल्में दी हैं। आज भी उनको लेकर फैंस की दीवानगी ऐसी है कि उनकी झलक के लिए वो दीवाने रहते हैं। जितने भी सितारे इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं उनका सपना होता है कि उन्हें अमिताभ बच्चन के साथ किसी फिल्म में काम करने का मौका मिले और जिन्होंने उनके साथ काम किया है वे खुद को भाग्यशाली मानते हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमिताभ बच्चन अभिनेता नहीं बल्कि कुछ और बनना चाहते थे। हाल ही में खुलासा करते हुए खुद अमिताभ बच्चन ने कहा है कि वो बचपन से ही पायलट बनना चाहते थे। हालांकि उनकी मां तेजी बच्चन नहीं चाहती थीं कि अमित पायलट बने।

दरअसल उनकी मां डरती थीं कि अमिताभ के पैर काफी लंबे हैं और उनको दिक्कत होगी। इस बात का खुलासा हाल ही में अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति के दौरान किया था।
अमिताभ बच्चन ने ये भी कहा कि वो एयरफोर्स में भर्ती होना चाहते थे। लेकिन मैं ये सोचता था कि मेरे पैर इतने लंबे हैं तो मैं जहाज कैसे उड़ाउंगा। वर्कफ्रंट पर अमिताभ बच्चन की शानदार फिल्में कर रहे हैं कुछ ही समय में फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं।
आखिरी बार उनको फिल्म 'चेहरे' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी और अन्नू कपूर भी मुख्य भूमिका में थे। अमिताभ बच्चन इसके अलावा झुंड को लेकर चर्चा में चल रहे हैँ। लगातार वो इस उम्र में भी काम करते चले जा रहे हैँ।


Click it and Unblock the Notifications