अमिताभ ने नव्या नवेली के साथ शेयर की तस्वीर, शूटिंग के बाद लौट आए मुंबई
अमिताभ बच्च ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की शूटिंग के बाद मुबंई लौट चुके हैं। अमिताभ बच्चन पिछले काफी दिनों से जोधपुर में थे और ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की शूटिंग कर रहे थे। अब अमिताभ मुंबई आ चुके हैं और उन्होंने अपनी नातिन नव्या नवेली के साथ एक बेहद क्यूट तस्वीर शेयर की है। उन्होंने साथ ही ये भी लिखा है कि घर वही है जहां प्यार है। हमेशा की तरह नव्या भी इस तस्वीर में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।अमिचाभ बच्चन ने पहले भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था कि वो शूटिंग खत्म कर वापस मुंबई लौट चुके हैं।
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और साथ ही अक्सर तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं। अमिताभ बच्चन और नव्या की ये तस्वीर लोगों को काफी पसंद आ रही है और धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।अमिताभ बच्चन आराध्या के साथ भी कई बार तस्वीरें शेयर कर चुके हैं।
अमिताभ बच्चन अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन नंदा की भी बचपन की तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर करते हैं। अमिताभ बच्चन पिछले काफी दिनों से शूटिंग की वजह से मुंबई से बाहर थे। उनकी जोधपुर में तबियत भी खराब हो गई थी। इसके साथ ही अमिताभ बच्चन 102 नॉट आउट में भी व्यस्त हैं।
आज फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया है जो काफी क्यूट भी है। अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर इस पोस्टर में काफी अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications