आंख की सर्जरी के बाद अमिताभ बच्चन वापस लौटे घर, काम करने के लिए बेकरार, विकास बहल के साथ जल्द शुरू करेंगे काम!
78 वर्षीय बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन की हाल में ही इस बात का संकेत दिया था कि उनकी तबीयत खराब हुई है और उन्हें सर्जरी करवानी पड़ी। इस जानकारी सामने आने के बाद उनके फैंस खासा परेशान हो गए। लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स में ये कहा जा रहा है कि आंख सर्जरी के बाद अमिताभ बच्चन घर लौट आए हैं और वह काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं।
स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट की मानें तो बच्चन परिवार के एक क्लोज सोर्स ने बताया है कि अमित जी की तबीतय भी उनके काम को नहीं रोक सकती। उनका परिवार उन्हें लगातार कह रहा है कि वह आराम करें, लेकिन बच्चन जी नहीं सुन रहे। वह अपने काम को लेकर काफी उत्साहित हैं। वह दोबारा काम पर लौटना चाहते हैं।

बता दें अमिताभ बच्चन के पास अभी पाइपलाइन में पांच बड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं। खबरें हैं कि थोड़ा रेस्ट करने के बाद और स्वस्थ होने के बाद एक बार फिर अमिताभ बच्चन शूटिंग पर लौटेंगे।
हाल में ही अमिताभ बच्चन ने बताया था कि वह धीरे धीरे रिकवर कर रहे हैं। अगर उनसे टाइपिंग में कोई गलती हो तो क्षमा कीजिएगा। मैं कुछ भी टाइप कर रहा हूं तो मुझे सिर्फ तीन लेटर दिखाई दे रहे हैं।
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में अपनी आने वाली फिल्म के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि वह विकास बहल के साथ आने वाली फिल्म से पहले ठीक हो जाएंगे।

गुड बाय
बिग बी की विकास बहल के साथ गुड बाय फिल्म आनी है। वह पूरी तरह से ठीक होने के बाद इस फिल्म पर काम शुरू करेंगे।

चेहरे फिल्म
हाल में ही अमिताभ बच्चन की चेहरे फिल्म का पोस्टर व रिलीज डेट का ऐलान हुआ था। इस फिल्म में क्रिस्टल डिसूजा, इमरान हाशमी और रिया चक्रवर्ती नजर आएंगे।

झुंड
हाल में ही बिग बी की झुंड की रिलीज डेट भी सामने आई है। उन्होंने भी पांच लुक के साथ एक पोस्टर शेयर किया था।

ब्रह्मास्त्र
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और मौनी रॉय के साथ अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे। हाल में ही इसकी शूटिंग पूरी हुई है।

मेडे
अमिताभ बच्चन और अजय देवगन की मेडे की शूटिंग हाल में ही हैदराबाद में हुई। इस फिल्म को अजय देवगन ही डायरेक्ट कर रहे हैं। जिसमें रकुल प्रीत सिंह भी नजर आएंगी।

बटरफ्लाई
कन्नड़ के हिंदी रीमेक बटरफ्लाई में भी बिग बी दिखेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











