78 साल के अमिताभ बच्चन का जज्बा: सेट पर पहुंचे, यूनिक मास्क में दिखाई फोटो, बोला- लॅाकडाउन 2.0 के बाद
कोरोना की दूसरी लहर में थोड़ी राहत मिलने के बाद एक बार फिर शूटिंग का आगाज हो रहा है। कई ऐसे कलाकार हैं जो कि फिर से अपने काम की तरफ लौट रहे हैं। इन सबके बीच 78 साल की उम्र में अपना जज्बा दिखाते हुए अमिताभ बच्चन फिर काम पर वापसी कर चुके हैं।
अमिताभ बच्चन हमेशा से काम को लेकर कई नियम का पालन करते हैं जो कि उनके खुद के बनाए हुए हैं। अमिताभ बच्चन सेट पर हमेशा टाइम पर पहुंचते हैं और अपना काम खत्म करके एक तय समय पर वो वहां से निकल भी जाते हैं। अमिताभ बच्चन के लिए सोमवार का दिन भी बेहद खास रहा है।

जहां पर सुबह ही वो काम पर निकल गए। इसे लेकर दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट कर जानकारी दी है। साथ ही वो इस तस्वीर में मास्क के साथ नजर आ रहे हैं। जहां पर एक्टर को पहचानना मुश्किल है।सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले अमिताभ बच्चन ने अपने शूट पर वापस जाने की जानकारी दी है।
फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा है कि काम के लिए ड्राइव पर जाते हुए। ये मेरा पहला दिन है शूट का लॅाकडाउन 2.0 के बाद। मैंने पैनगोलिक मास्क लगाया हुआ है और यह मेरी अभिव्यक्ति है। हर रोज, हर राज, चीजें बेहतर और बेहतर हो रही हैं। इसके साथ उन्होंने नमस्ते वाला और एक हार्ट इमोजी भी बनाया है।
बता दें कि अमिताभ बच्चन ने कोरोना से सावधानी को देखते हुए वैक्सीन की दूसरी डोज भी ले ली है। उन्होंने इसके लिए पोस्ट लिखकर जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था कि दूसरा भी हो गया। कोविड वाला, क्रिकेट वाला नहीं। पिछले साल अमिताभ बच्चन भी कोरोना का शिकार होकर कुछ समय के लिए अस्पताल में एडमिट हुए थे। कोरोना से ठीक होने के बाद पिछले साल से ही अमिताभ बच्चन ने अपना काम शुरू कर दिया था। वह एक दिन में एक साथ कई प्रोजेक्ट पर काम करते हैं।
काम की बात की जाए तो आने वाले दिनों अमिताभ हिंदी सिनेमा के कई बडे़ प्रोजेक्ट का हिस्सा बन गए हैं। चेहरे का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसके अलावा उनके खाते में ब्रह्मास्त्र और झुंड भी है। ब्रह्मास्त्र में वह आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ पहली बार काम कर रहे हैं। इसकी कुछ तस्वीरें भी बीते दिनों सामने आयी थीं।


Click it and Unblock the Notifications
