अटकी पड़ी है अमिताभ बच्चन ये 'खास' फिल्म- निर्माता से की रिलीज करने की गुजारिश
शूजित सरकार के निर्देशन में बनी फिल्म 'शूबाइट' में अमिताभ बच्चन ने मुख्य किरदार निभाया है। लेकिन अफसोस है कि फिल्म आज तक रिलीज नहीं हो पाई। बता दें, हाल ही में ट्विटर पर अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर फिल्म के मेकर्स से गुहार लगाई कि सारे मतभेद भुला कर फिल्म को रिलीज कर दिया जाए। बिग बी ने इससे पहले भी कई बार फिल्म को रिलीज करने की मांग की है।
गौरतलब है कि परसेप्ट पिक्चर द्वारा रिलीज नहीं किए जा सकने पर शूजित सरकार 'शूबाइट' को प्रोडक्शन हाउस यूटीवी के पास ले गए थे। लेकिन परसेप्ट पिक्चर कंपनी ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग के साथ यूटीवी के खिलाफ मुकदमा दायर कर दिया, जिसे बाद में खारिज कर दिया गया। इस मामले के प्रति जिस तरह का रुख अपनाया गया उसके लिए शूजित ने बाद में फिल्म के निर्माता यूटीवी डिज्नी को दोषी ठहराया।

इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ दिया मिर्जा, सारिका, जिमी शेरगिल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म एक 60 वर्षीय शख्स की कहानी है, जो उम्र के इस पड़ांव में खुद को जानने के सफर पर निकला है।
हाल ही ट्विटर पर किसी फैन ने अमिताभ बच्चन को टैग कर लिखा- हम 'शूबाइट' को रिलीज होते देखना चाहते हैं. कृपया कुछ करो यूटीवी, मुझे पूरा भरोसा है कि थोड़े से प्रयास से यह संभव हो सकता है.. जिसके बाद अमिताभ बच्चन ने भी पोस्ट किया और फिल्म रिलीज की मांग की।


Click it and Unblock the Notifications