..................... Amitabh bachchan reply on reason behind doing paan masalas ad। पान मसाला एड करने के पीछे की अमिताभ बच्चन ने बताई वजह - Hindi Filmibeat

पान मसाला का एड करने पर पर उठा बड़ा सवाल तो अमिताभ बच्चन ने दिया मुंहतोड़ जवाब

बॅालीवुड के दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन एक्टिंग के साथ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अमिताभ बच्चन उन सुपरस्टार्स में से हैं जो कि सोशल मीडिया पर अपनी राय और ट्रोल करने वालों का जवाब देने से भी पीछे नहीं हटते हैं। कुछ दिन पहले अमिताभ बच्चन ने रणवीर सिंह के साथ एक पान मसाला का विज्ञापन किया था।

जिसके बाद कई यूजर्स ने अमिताभ बच्चन को बुरी तरह ट्रोल किया और साथ ही ये सवाल भी उठाया कि आखिर उन्हें इसकी क्या जरूरत है कि वो पान मसाला का एड कर रहे हैं? वैसे बता दें कि अमिताभ बच्चन पहले ऐसे एक्टर नहीं हैं जिन्होंने पान मसाला का एड किया है।

Amitabh bachchan

इससे पहले भी सलमान खान, शाहरुख खान और अजय देवगन पान मसाला का एड कर चुके हैं। लेकिन इन सभी में से केवल अमिताभ बच्चन ने पान मसाला एड को लेकर खुद पर की गई ट्रोलिंग का करारा जवाब दिया है।

ट्रोलर ने पूछा पान मसाला एड करने की वजह

ट्रोलर ने पूछा पान मसाला एड करने की वजह

सोशल मीडिया का पूरी तरह इस्तेमाल करने वाले अमिताभ बच्चन ने अपने फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में लिखा है कि एक घड़ी खरीदकर हाथ में क्या बांध ली,वक्त पीछे पड़ गया मेरे। अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट पर कई सारे यूजर्स ने कमेंट किया है। एक यूजर ने अमिताभ बच्चन को ट्रोल करते हुए बड़े ही सम्मान के साथ पूछा कि प्रणाम सर, सिर्फ एक बात पूछनी है आपसे क्या जरूरत है। आपको भी कमला पसंद पान मसाले का विज्ञापन करना पड़ा। फिर क्या फर्क है आप में और इन टटपुंजियों में?

अमिताभ बच्चन का करारा जवाब

अमिताभ बच्चन का करारा जवाब

अमिताभ बच्चन ने इस भावना से भरे सवाल का जवाब देते हुए लिखा है कि मान्यवर, क्षमा प्रार्थी हूं। किसी भी व्यवसाय में यदि किसी का भला हो रहा है तो ये नहीं सोचना चाहिए कि हम उसके साथ क्यों जुड़ रहे हैं। हां, यदि व्यवसाय है तो उसमें हमें भी अपने व्यवसाय के बारे में सोचना पड़ता है। अब आपको ये लग रहा है कि मुझे ये नहीं करना चाहिए था। लेकिन इसको करने से हां, मुझे भी धनराशि मिलती है।

अमिताभ ने किया बॅालीवुड स्टार्स का सपोर्ट

अमिताभ ने किया बॅालीवुड स्टार्स का सपोर्ट

अमिताभ बच्चन ने आगे लिखा कि हमारे इंडस्ट्री में जो बहुत से लोग काम कर रहे हैं। जो कि कर्मचारी हैं। उनको भी काम मिलता है। और धन भी। मान्यवर टटपूंजिया शब्द आपके मुख से शोभा नहीं देता है और न ही हमारी इंडस्ट्री के अन्य कलाकारों को भी शोभित करता है। आदर सहित नमस्कार करता हूं। गौरतलब है कि ये पहली बार नहीं है जब अमिताभ बच्चन ने खुद के खिलाफ हुई किसी ट्रोलिंग का जवाब दिया है। इससे पहले भी वो खुद के डोनेशन पर हुई ट्रोलिंग का करारा जवाब दे चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X