अभिनेता जगदीप की याद में भावुक हुए अमिताभ बच्चन, लिखा इमोशनल पोस्ट- 'शोले' में रहे थे को स्टार
बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक और झटका मिला है। 8 जुलाई को बॉलीवुड अभिनेता जगदीप ने दुनिया को अलविदा कर दिया। सभी सितारे ट्विटर पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। वहीं, अमिताभ बच्चन ने दिवंगत अभिनेता जगदीप को याद करते हुए भावुक पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने लिखा कि, कॉमेडी में अद्भुत काबिलियत रखने वाले, गुज़र गये।
अभिनेता जगदीप ने 81 की उम्र में आखिरी सांस ली। उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए जॉनी लीवर, अनिल कपूर, जेनेलिया डीसूज़ा सहित कई सितारों ने उनके साथ काम करने के अनुभव बांटते हुए बताया कि वो कितने खुशनसीब हैं कि उन्हें ये मौका मिला।

1975 में आई शोले में निभाए गए सूरमा भोपाली के किरदार ने जगदीप जी को बेहद पसंद किया गया था। इस रोल ने उन्हें मशहूर कर दिया था। इसके अलावा ब्रह्मचारी, नागिन और अंदाज अपना-अपना जैसी फिल्मों में उनकी कॉमेडी को काफी पसंद किया गया। अमिताभ बच्चन ने उनसे जुड़ी यादें को शेयर करते हुए लिखा- बीती रात हमने एक और नगीना खो दिया।


Click it and Unblock the Notifications











