पिता की याद में डूबे शहंशाह अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन अपने पिता के साथ 60 साल गुजारने पर खुद को धन्य महसूस करते हैं जिनका नौ साल पहले आज के ही दिन निधन हो गया था। आज अपने पिता की पुण्यतिथि पर उन्होंने ट्विटर पर अपने पिता के लिए अपनी भावनाएं व्यक्त की।
हिंदी काव्य जगत में हालावाद के जनक कहे जाने वाले प्रख्यात हिंदी कवि हरिवंश राय बच्चन का 95 साल की अवस्था में साल 2003 में अमिताभ बच्चन के आवास प्रतीक्षा में निधन हो गया था।
अमिताभ ने अपने पिता को याद करते हुए ट्विटर पर लिखा है कि मेरे पिता हरिवंश राय बच्चन की आज 18 जनवरी को पुण्यतिथि है। प्रतिक्षा में उनके कमरे के बाहर शांत खड़ा रहा और उस स्थान को देखा जहां उन्होंने अंतिम सांस ली थी।
अपने पिता के साथ बिताए हुए लम्हें बिग बी ने याद किए, अमिताभ ने कहा कि मैंने 60 साल से ज्यादा तक का समय अपने पिता के साथ बिताया है। वो मेरे पिता से ज्यादा बेहद अच्छे दोस्त थे। मुझे आज भी उनकी कमी महसूस होती है। अपने पिता की कविताओं से प्रेरणा लेने वाले बिग बी ने अपने ब्लॉग पर उनकी कविताएं भी पोस्ट की।


Click it and Unblock the Notifications
