'सत्याग्रह' की तस्वीरें अमिताभ ने आउट की
'राजनीति' जैसी सुपरहिट फिल्म बना चुके निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा बहुत जल्द एक बार फिर से भव्यता और सत्यता की कहानी 'सत्याग्रह' को लेकर दर्शकों के सामने आ रहे हैं। जिसमें उनके फेवरट सितारे अमिताभ बच्चन, अजय देवगन और अर्जुन रामपाल हैं। फिल्म में अभिननेत्री करीना कपूर है जो बडे दिन बाद नॉन ग्लैमरस किरदार में नजर आने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग भोपाल में हो रही है।
फिल्म की पहली तस्वीरे अमिताभ बच्चने ने ही सबसे पहले उजागर की है वो भी अपने ब्लॉग पर। जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म किसी समाजिक लेकिन भव्य मुद्दे पर है।
कहा तो यह भी जा रहा है कि यह फिल्म अन्ना हजारे के लोकपाल आंदोलन पर आधारित है। जिसमें अन्ना का किरदार अमिताभ बच्चन और केजरीवाल का किरदार अजय देवगन निभा रहे हैं तो वहीं करीना कपूर टीवी पत्रकार बनी हैं। हालांकि झा ने इन बातों का खंडन किया है कि अन्ना और केजरीवाल को ध्यान में रखकर अपनी फिल्म का निर्माण कर रहे हैं।
प्रकाश झा ने कहा कि फिल्म सत्याग्रह एक सब्जेक्ट पर जरूर है लेकिन यह किसी के चरित्र की कहानी नहीं कहती है इससे ज्यादा मैं अपनी फिल्म के बारे में अभी कुछ नहीं कहना चाहता हूं। बस इतना बता सकता है कि मेरी फिल्म में अमिताभ बच्चन ,अजय देवगन और करीना कपूर लीड रोल कर रहे हैं।वैसे फिल्म का सेट और अमिताभ का हुलिया किसी आंदोलन की कहानी कहते हैं। देखते हैं कि फिल्म क्या संदेश लेकर लोगों के सामने आती है? फिलहाल तो लोगों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications












