अमिताभ बच्चन के रिश्तेदार से करोड़ों की ठगी, दाऊद इब्राहिम और अबू सलेम से है ठग गैंग का संबंध?

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अक्सर किसी ना किसी वजह से खबरों का हिस्सा रहते हैं। लगातार वो कई शानदार फिल्में कर रहे हैं लेकिन इस बीच उनके रिश्तेदार की तरफ से एक चौकाने वाली खबर आई है। पता चला है कि उनके रिश्तेदार को ठगी का सामना करना पड़ा है और ये खबर आग की तरह वायरल हो रही है। हम बात कर रहे हैं अमिताभ बच्चन के समधी राजन नंदा के भाई अनिल नंदा के बारे में जिनको ठगी का सामना करना पड़ा है।
राजन बॉलीवुड के लीजेंड एक्टर राज कपूर के दामाद थे, जिनकी 2018 में मौत हो चुकी है। अनिल नंदा एस्कॉर्ट ग्रुप के वाइस चेयरमैन रह चुके हैं। जैसे ही ये खबर सामने आई लोग चौंक गए हैं और कई तरह के रिएक्शन्स सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं।
खबरे हैं कि पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों गिरफ्तार किया गया है जिनके नाम अवनीश चंद्र झा, माजिद अली और राधा कृष्ण है। इन सभी पर धोखाधड़ी और ठगी करने का आरोप है।

जालसाजी के जरिये बेचने का प्रयास
ये पूरा मामला जमीन के कब्जे है और फ्रेंड्स कालोनी में अनिल का करोड़ों का घर मौजूद है, इसके अलावा उनकी प्रॉपर्टी व लुधियाना में है जिसकी जमीन को जालसाजी के जरिये बेचने का प्रयास इन आरोपियो के द्वारा किया गया है।

अनिल नंदा होटल में रहे हैं
इस वक्त अनिल नंदा होटल में रहे हैं। पुलिस को जो शिकायतपत्र दिया गया है इसमें कहा गया है कि आरोपियों का एक बड़ा और हाई प्रोफाइल गैंग है।

दाऊद इब्राहिम और अबू सलेम
शिकायत में ये दावा भी किया गया है कि आरोपियों के संबंध डॉन दाऊद इब्राहिम और अबू सलेम जैसे हाई अपराधियों से भी है।पुलिस इसी आधार पर छानबीन कर रही है।

आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ
हालांकि इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। अमिताभ बच्चन के रिएक्शन का इंतजार है। बता दें कि अमिताभ बच्चन को लेकर काफी देखा जाता है कि वो किसी मामले में बोलते हुए दिखते


Click it and Unblock the Notifications