अमिताभ-रेखा का नहीं होगा वेलकम बैक!
पिछले कुछ दिनों से अनीज बज्मी की फिल्म वेलकम बैक में अमिताभ बच्चन और रेखा की जोडी़ की वापसी की खबरें काफी सुर्खियां बना रही हैं लेकिन हाल की खबर ये है कि ऐसा कुछ भी नहीं है और अमिताभ बच्चन और रेखा कभी भी साथ नहीं आ सकते। अमिताभ बच्चन और रेखा की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे हिट जोड़ियों में से एक रही है लेकिन काफी समय से ये जोड़ी एक साथ नज़र नहीं आई। दोनों ने साथ में जितनी भी फिल्में की हैं वो सभी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही हैं और साथ ही दोनों के ऑफ स्क्रीन अफेयर की खबरें भी उनकी फिल्मों की तरह की काफी चर्चा में रही हैं। लेकिन शायद अब दोनों एक साथ फिल्म करके दोबारा से अपने रिश्ते को चर्चा का विषय नही बनाना चाहते हैं।
ज्ञात हो कि अनीज बज्मी की फिल्म वेलकम बैक के लिए अमिताभ बच्चन और रेखा की जोड़ी की वापसी की बातें हो रही थीं। कहा गया कि फिरोज नाडियावाला वेलकम बैक में अमिताभ बच्चन को एक डॉन का किरदार ऑफर कर रहे हैं और साथ ही रेखा को भी फिल्म में लेने की बात चल रही है। अमिताभ इस फिल्म को करें इसलिए पिछली बार की तरह फिरोज खान की तरह किरदार को छोटा नहीं रखा गया है बल्कि इस बार ये किरदार काफी बड़ा किया गया है और साथ ही महत्वपूर्ण भी है। फिरोज ने जब पहली बार अमिताभ से मीटिंग की तो अमिताभ को वेलकम बैक का किरदार पसंद नहीं आया और उन्होंने मना कर दिया। लेकिन बाद में वेलकम बैक की प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान फिरोज ने बताया कि उन्होंने इस बार फिरोज खान के किरदार को काफी बड़ा कर दिया है और अमिताभ से दोबारा मीटिंग फिक्स की है।
इन बातों से तो यही लग रहा है कि शायद अमिताभ के ना कहने पर फिरोज ने उनके किरदार को बड़ा और महत्वपूर्ण बनाकर दोबारा से अमिताभ से मीटिंग फिक्स की है। ताकि इस बार अमिताभ इस किरदार के लिए ना ना कहें।


Click it and Unblock the Notifications