Exclusive- अमिताभ-रेखा एक साथ फ्लाइट में पर मुंह क्यों छुपा रही हैं रेखा!
अमिताभ बच्चन और रेखा के अफेयर के चर्चों ने अपने समय में काफी सुर्खियां बटोरी थीं। यहां तक की रेखा के चलते अमिताभ के शादी शुदा जीवन में भी कई बार गाज गिरी लेकिन जया बच्चन के सुलझे हुए व्यवहार और सोच के चलते अमिताभ- जया की जोड़ी बनी रही और आज इतने सालों बाद भी अपने जीवन के कई पड़ाव साथ गुजार चुके अमिताभ-जया एक साथ अपनी जिंदगी के आखिरी पड़ाव पर भी पहुंच गये हैं। लेकिन अमिताभर-रेखा के प्यार की आग बिल्कुल ठंडी नहीं हुई रह रहकर इस आग की चिंगारियां मीडिया को कहीं ना कहीं नज़र आती रहती हैं।
अब इस तस्वीर को ही देखिये। ये तस्वीर कुछ ही दिन पहले एक फ्लाइट पर खींची गयी है जिसमें एक पाइलट अमिताभ बच्चन के साथ बैठकर पिक्चर खिंचा रहा है और पीछे रेखा बैठी हैं वो भी उस खिड़की की तरफ मुंह किये जो कि बंद है। साफ जाहिर है कि रेखा कैमरे में अपना मुंह आने से बचने की कोशिश में हैं। लेकिन रेखा की ये कोशिश नाकाम करते हुए तस्वीर में साफ तौर पर रेखा का चेहरा नज़र आ रहा है। रेखा और अमिताभ का इसी महीने जन्मदिन भी आने वाला है जो कि एक दिन आगे पीछे यानी 10 अक्टूबर और 11 अक्टूबर को आता है। तो इस तस्वीर को देखने के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि ये कहीं जन्मदिन से पहले की प्री प्लानिंग तो नहीं है।
अमिताभ बच्चन और रेखा दोनो कभी भी पब्लिक प्लेटफॉर्म पर एक दूसरे के बारे में बातें नहीं करते और मीडिया भी इन दोनों के बारे में बात करने से कतराती है लेकिन इस तस्वीर को देखने के बाद शायद अमिताभ को अब मीडिया के जवाब देना होगा कि आखिर वो रेखा के साथ एक ही फ्लाइट में कैसे पहुंच गये।


Click it and Unblock the Notifications