..................... Amitabh Bachchan and Rekha at the premiere of Asha Bhonsle's Film Mai | 'माई' के प्रीमियर में अमिताभ-रेखा आमने-सामने - Hindi Filmibeat

'माई' के प्रीमियर में अमिताभ-रेखा आमने-सामने

देश की मशहूर गायिका आशा भोंसले 'माई' फिल्म के जरिये अभिनय के क्षेत्र में कदम रख रही हैं। गुरूवार को इस फिल्म का प्रीमियर हुआ जिसमें बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। आशा भोंसले की फिल्म को देखने के लिए बॉलीवुड के वो कलाकार भी एक मंच पर एक साथ दिखायी दिये जो कि आम तौर पर एक-दूसरे के आमने सामने दिखायी नहीं पड़ते हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री रेखा और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की।

हालांकि दोनों ने एक-दूसरे को देखकर भी अनदेखा किया लेकिन जब भी यह दोनों सितारे आमने-सामने आते हैं तो ना चाहते हुए भी वो लोगों की नजरों में आ जाते हैं। रेखा जहां लाल बार्डर की साड़ी पहने गजब ढा रही थीं वहीं दूसरी ओर अमिताभ साहब सफेद रंग के कुर्ते-पैजामे और शॉल में एकदम संजिदगी से सजे हुए थे।

इन दोनों के अलावा भी कई दिग्गज जैसे कि अनिल कपूर, काजोल, सोनम कपूर, श्रीदेवी, शत्रुघन सिन्हा, रितेश देशमुख, तन्वी आजमी, श्रद्धा कपूर, पूनम ढिल्लन और सुखविंदर सिंह समेत काफी लोग प्रीमियर में पहुंचे थे।

इस मौके पर अमिताभ ने कहा कि मैं यहां आशा जी को शुभकामनाएं देने आया हूं। जिस तरह वो अपनी गायिकी में महान है उसी तरह उनका अभिनय भी लोगों के दिल में उतर जाये तो वहीं दूसरी ओर रेखा ने भी आशा जी को गले लगाकार उनकी फिल्म के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी। आपको बता दें कि महेश कोडीतल निर्देशित 'माई' में आशा भोंसले, राम कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरी लीड रोल में हैं। फिल्म मां-बेटी के रिश्ते की कहानी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X