क्या फिर शुरू होगा अमिताभ और रेखा का सिलसिला

amitabh bachchan
करीब 31 साल पहले का सिलसिला एक बार फिर दोहराया जा सकता है लेकिन शर्त है कि स्क्रिप्ट अच्छी होनी चाहिए। ये शब्द हैं सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के। जी हां हो सकता है कि अमिताभ और रेखा एक बार फिर पर्दे पर साथ दिखाई दे सकते हैं।

जब अमिताभ से पूछा गया कि क्या उनकी और रेखा की जोड़ी फिर से एक साथ स्क्रीन पर नजर आ सकती है, तो अमिताभ बच्चन ने कहा, हां जरूर लेकिन स्क्रिप्ट अच्छी हो, तो ऐसा हो सकता है। अमिताभ और रेखा की जोड़ी ने 70 के दशक में अनजाने, सुहाग, मुकद्दर का सिकंदर, गंगा की सौगंध, मिस्टर नटवरलाल और राम बलराम जैसी कई हिट फिल्में दी है।

आखिरी बार दोनों साथ यश चोपड़ा की फिल्म सिलसिला में दिखे थे। उस फिल्म में अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन भी दिखाई दी थीं। इसके बाद से अब तक रेखा और बिग बी की जोड़ी पर्दे पर अब तक साथ नहीं दिखाई दी।

एक जमाने में अमिताभ और रेखा की दोस्ती खबरों में हमेशा ही चर्चा में थी। इसी के चलते ये दोनों कभी भी मीडिया में साथ दिखाई दिये। कई बार तो ऐसा भी हुआ की जब किसी फंक्शन में इन दोनों का आमना सामना हुआ भी तो रेखा इनके परिवार वालों से मिली लेकिन बिग बी वहां से नदारद हो गए। लेकिन आज आमिताभ खुद कह रहे हैं कि अगर फिल्म की कहानी अच्छी रही तो वह जरूर उसमें काम करने के लिए सोचेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X