अमिताभ नहीं करना चाहते थे शाहरुख संग परफॉर्म!

अमिताभ बच्चन को हाल ही में लाइफ ओके के स्क्रीन अवॉर्ड्स के दौरान लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके साथ ही उन्हें शाहरुख खान के साथ अवॉर्ड फंक्शन में एक परफॉर्मेंस देने के लिए भी पूछा गया। लेकिन अमिताभ को शायद लगा कि ये अच्छा सजेशन नहीं है और उन्होंने मना कर दिया। अमिताभ ने उसके बाद अपने ब्लॉग पर लिखा काम के तुरंत बाद ही घर में मीटिंग थी। शाहरुख खान के साथ। 14 जनवरी को हुए स्क्रीन्स अवॉर्ड में मुझे लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिलना है उसी के बारे में बातचीत हो रही थी। और साथ ही शाहरुख के साथ परफॉर्मेंस की भी। लेकिन बाद में मुझे लगा कि ये अच्छा आइडिया नहीं है। उम्मीद है कि भविष्य में मुझे और शाहरुख को साथ काम करने का मौका मिले।
अमिताभ को स्क्रीन अवॉर्ड के दौरान लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड शत्रुघ्न सिन्हा द्वारा दिया गया। स्क्रीन अवॉर्ड्स के दौरान वहां पर अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और अभिषेक बच्चन मौजूद थे। हालांकि एश्वर्या राय वहां नज़र नहीं आईं। अमिताभ इस अवॉर्ड को लेते हुए काफी खुश थे। अवॉर्ड फंक्शन में शाहरुख खान ने अपने बेहतरीन परफॉर्मेंस और करन जौहर की मिमिक्री से दर्शकों को काफी एंटरटेन किया। उन्होंने रणवीर सिंह की भी काफी टांग खींची।


Click it and Unblock the Notifications











