बिग बी नहीं करेंगे सलमान के साथ काम
बॉलीवुड के सुपर स्टार अमिताभ बच्चन ने सलमान खान की पहली फ़िल्म के लिए ना कर दिया है. 'वीर' नाम की इस फ़िल्म को ख़ुद सल्लू मियां ने लिखा है. और बिग बी की इस ना के लिए सलमान अनिल शर्मा को दोषी मान रहे हैं.
सलमान के हिसाब से अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित फ़िल्म 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों' से अमिताभ खुश नहीं थे और इसीलिए उन्होंने 'वीर' के लिए भी मना कर दिया.
जब अनिल से इस बारे में बात की गईतो उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है और अगर अमिताभ उनकी फ़िल्म में काम नहीं कर रहे हैंतो इसमें कौन सी बड़ी बात है. हर इंसान को उसके फैसले लेने का हक होता है और अमिताभ ने भी यही किया.
गौरतलब है कि सभी को ये बात बहुत अच्छी तरह पता है की अमिताभ, सलमान की फ़िल्म में काम क्यों नहीं कर रहे हैं लेकिन पता नहीं सल्लू मियां किस भुलावे में जी रहे हैं.


Click it and Unblock the Notifications