शाहरूख की तरह रीमा भी है अमिताभ की फैन
इस फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में बात करते हुए रीमा ने अपने बारे में एक बड़ा खुलासा पीटीआई को बताया। रीमा ने कहा कि बिग बी अमिताभ बच्चन की बहुत बडी फैन हैं। वो अमिताभ की ही फिल्में देखकर बड़ी हुई हैं। रीमा का सपना है कि वो एक दिन अमिताभ बच्चन को शूट करें।
हालांकि फिल्म अरमान और लक्ष्य में वो अमिताभ के साथ काम कर चुकी हैं लेकिन दोनो ही फिल्मों में रीमा सह निर्देशिका थीं। रीमा को इस बात का मलाल है कि वो अमिताभ से उस समय मिलकर यह कह नहीं पायीं कि वो उनकी बहुत बडी फैन हैं।
रीमा ने बताया कि उन्हें लवस्टोरी हमेशा से बोर करती थी और हॉरर फिल्में अच्छी नहीं लगती थीं इसलिए वो अमिताभ की एक्शन वाली फिल्में दिन में चार-चार बार देखती थीं। मालूम हो कि तलाश की पटकथा रीमा कागती और जोया अख्तर ने मिल कर लिखी है।
आपको बता दें कि ऐसी ही बातें हाल ही में किंग खान शाहरूख मियां ने भी कही थीं। बादशाह खान ने कहा था कि वो अमिताभ की फिल्में देखकर ही बड़े हुए हैं। इसलिए अमिताभ के साथ काम करना तो उनके लिए एक सपने के सच होने जैसा था। अमिताभ जैसे कलाकार धरती पर केवल एक बार ही पैदा होते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
