Pics: अमिताभ बच्चन ने राष्ट्रपति के हाथों से लिया दादा साहेब फाल्के पुरस्कार
अमिताभ बच्चन ने आज राष्ट्रपति के हाथों से अपना दादा साहेब फाल्के पुरस्कार लिया है। ये पुरस्कार अमिताभ बच्चन को सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया है। गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन ने इस साल हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए अपने पचास साल पूरे किए हैं। इन 50 सालों में अमिताभ बच्चन ने सिनेमा को अपना अभूतपूर्व योगदान दिया है।
एक तरफ जहां अमिताभ बच्चन ने अपनी अभिनय क्षमता से लोगों का मनोरंजन किया है वहीं दूसरी तरफ उन्होंने अपनी आने वाली पीढ़ियों को इस क्षेत्र में कुछ कर दिखाने के सपने बुनने का अवसर दिया है।

अमिताभ बच्चन को आज ये अवार्ड राष्ट्रपति भवन में दिया गया। इस मौके पर उनकी पत्नी जया बच्चन और बेटे अभिषेक बच्चन भी मौजूद थे।इस अवार्ड में एक सोने का कमल और 10 लाख रूपया ईनाम राशि प्रदान की जाती है।
गौरतलब है कि कुछ समय पहले अमिताभ बच्चन ने राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में तबीयत खराब होने के कारण शामिल ना हो पाने का खेद ट्विटर पर जताया था।


Click it and Unblock the Notifications











