रेखा संग सिलसिले शुरु करने को तैयार हैं बच्चन!
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई खूबसूरत जोड़ियां हैं जो आज भी दर्शकों के जहन में बसी हुई हैं, जिन्हें परदे पर बार बार देखने की ख्वाहिश लोगों के दिलों में है। इनमें से एक जोड़ी है अमिताभ बच्चन और रेखा की। यश चोपड़ा द्वारा जन्म दी गयी इस जोड़ी ने सालों तक दर्शकों का मनोरंजन किया है लेकिन कुछ फिल्मों के बाद ये जोडी दर्शकों को नज़र नहीं आई और यही वजह है कि आज भी लोग दोबारा से इस जोड़ी को परदे पर देखने के लिए उत्सुक हैं।

दर्शकों की ये अभिलाषा पूरी होगी इस साल रिलीज होने जा रही फिल्म शमिताभ से जिसमें अमिताभ बच्चन व रेखा साथ में दिखेंगे। हालांकि फिल्म में दोनों ने साथ में कोई सीन शूट नहीं किया है लेकिन बस इतना है कि दोनों एक ही फिल्म में जरुर हैं। जब अमिताभ बच्चन से पूछा गया कि क्या भविष्य में वो रेखा के साथ नज़र आएंगे इसपर अमिताभ ने कहा मैं जरुर रेखा के साथ काम करना चाहूंगा लेकिन उसके लिए एक बेहतरीन कहानी का होना जरुरी है।
अमिताभ ने आगे कहा- बाल्की जी कोशिश कर रहे हैं कि रेखा और मुझे लेकर फिल्म बनाएं देखते हैं कि ये कब तक हो पाता है। फिल्हाल अमिताभ बच्चन के फैंस को इसी बात की खुशी है कि इतने सालों बाद दोबारा से रेखा और अमिताभ बच्चन को साथ देखने को मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications