महानायक अमिताभ बच्चन ने फिर मिलाया शूजित सरकार से हांथ- फिर होगा बड़ा धमाका
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन एक के बाद एक लगातार धमाकेदार फिल्मों के साथ सामने आ रहें है और फिर से एक फिल्म के लिए उन्होने सूजित सरकार से हांथ मिला लिया है। इस समय अमिताभ बच्चन बीमार चल रहें हैं लेकिन फिर भी वो काम करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। इससे पहले शूजित सरकार और अमिताभ बच्चन फिल्म पीकू और पिंक जैसी सुपर हीट फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।
बता दें कि इस बात को लेकर एक इंटरव्यू में पहले ही शूजित का बयान आ चुका है कि फिर से वो बिग बी से साथ काम करने जा रहे हैं। आज अमिताभ बच्चन ने एक पोस्ट करते हुए बताया कि..

शुभचिंतको के साथ इस रविवार, एक शूजित सरकार की फिल्म साइन कर ली। इसके पहले उनका पहली बार अपने फैंस को रविवार को ना मिल पाना भी चर्चा में रहा था क्योंकि वो काफी बीमार चल रहे थे।
हाल ही में मदर्स डे के मौके पर अपनी माता तेजी बच्चन के लिए उन्होने जो गाना गाया वो भी काफी ज्यादा छाया रहा था। आखिरा बार अमिताभ बच्चन फिल्म बदला में नजर आए थे और फिल्म हिट रही थी।


Click it and Unblock the Notifications











