..................... Amitabh Bachchan Reacts To Hospitalisation Rumours With A Cryptic Blog Post - Hindi Filmibeat

'चील शांत हुई तो तोते बोलने लगे…' अस्पताल की खबरों के बीच अमिताभ बच्चन ने शेयर किया क्रिप्टिक नोट!

Amitabh Bachchan Cryptic Note:अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड का महानायक कहा जाता है और आपको बता दें कि उनकी उम्र 83 साल हो चुकी है। हाल ही में यह खबर सामने आई थी कि उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जिसके बाद में उनके फैंस को चिंता होने लगी थी। काफी सारी मीडिया रिपोर्ट्स ने तो यह भी दावा किया था कि एक्टर पिछले कई दिनों से मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं। लेकिन इसी बीच एक्टर ने खुद यह है और क्लियर कर दिया है कि वह बिल्कुल हेल्दी है और साथ ही उन्होंने एक कहावत से इन फेक खबरों पर करारा जवाब भी दिया है।

Amitabh Bachchan

अमिताभ ने शेयर किया क्रिप्टिक नोट

जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अस्पताल में भर्ती होने वाली अफवाह पर जवाब देते हुए एक व्लॉग शेयर किया है और लिखा है कि "चील जब होवे शांत तो भैया... तोते बोलन शुरू करें, इर बिर फत्ते, कहां, चल हमौ, पिलावे सुरु करें। बाजरे दी रोती खा दी, फू पड़ियों दा, साग रे मुंह में डालन लगई जैसे, बोलन लागे काग रे।"

एक्टर की कहावत का अर्थ

अमिताभ बच्चन ने जो अपने ब्लॉग में कहावत लिखी है इसका मतलब है कि "जब चीलें शांत हो जाती है तो छोटे-छोटे तोते बोलने लग जाते हैं। शोर मचाना शुरू कर देते हैं। अरे वीर फतेह, चलो तुम्हें खाना खिलाना शुरू कर देते हैं। मैंने बाजरे की रोटी लिए और तली हुई सब्जियां भी खाली है। जैसे ही मैंने इसको मुंह में डाला कौवे कांव-कांव करने लग गए।" अमिताभ बच्चन द्वारा लिखी गई इस कहावत को किसी पर तंज करने के लिए ज्यादातर इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन अमिताभ बच्चन की इस पोस्ट से यह जरूर क्लियर हो गया है कि वह बिल्कुल ठीक है।

रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए थे एक्टर

जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक जर्नलिस्ट द्वारा शेयर किया गया था और दावा किया गया था कि अमिताभ बच्चन 16 मई को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती हैं। अभिषेक बच्चन भी उनसे मिलने के लिए गए हैं। लेकिन ई-टाइम्स की एक रिपोर्ट की माने तो आपको बता दें कि 83 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन नानावटी अस्पताल में सिर्फ अपना रूटीन चेकअप करवाने गए थे।

पहले भी उड़ चुकी हैं ऐसी अफवाहें

अमिताभ बच्चन से जुड़े हुए कुछ सोर्स द्वारा बताया गया है कि वह शनिवार को अस्पताल गए थे और हर महीने जाते हैं। लेकिन डॉक्टर से मिलकर वह उसी दिन घर पर वापस आ गए थे। यह पूरी तरीके से फेक न्यूज़ है और अमिताभ बच्चन बिल्कुल ठीक है। वह जलसा से जनक तक अपनी कर को खुद ड्राइव करके गए थे। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब अमिताभ बच्चन के अस्पताल में भर्ती होने के अफवाह सामने आई हो। इससे पहले भी यह खबरें आ चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X