Amitabh Bachchan: फैन ने अभिषेक बच्चन की एक्टिंग पर किया कमेंट, तो बिग बी ने दिया दमदार जवाब, ट्वीट वायरल!

Amitabh Bachchan tweet: अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'घूमर' के साथ अभिषेक बच्चन ने एक बार फिर दर्शकों से खूब तारीफें पाई हैं। उनके अभिनय को सभी के द्वारा सराहा गया, हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। हाल ही में जूनियर बच्चन के एक फैन ने इसी बारे में एक ट्वीट किया और उनके करियर पर कमेंट किया।
आर बाल्कि के निर्देशन में बनी फिल्म घूमर एक स्पोर्ट्स ड्रामा है, जिसमें सैयामी खेर, अभिषेक बच्चन, अंगद बेदी प्रमुख भूमिकाओं में दिखे। फिल्म को समीक्षकों से पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिली। वहीं, बिग बी ने भी कहा था कि उन्होंने ये फिल्म दो बार देखी है।
फैन ने कहा, अभिषेक बच्चन के लिए दुख होता है
एक फैन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, "मुझे अभिषेक बच्चन के लिए दुख होता है। उन्हें हमेशा कम आंका जाता है। हालांकि, उन्होंने हमेशा अपनी प्रतिभा साबित की है। युवा, गुरु, धूम, कभी अलविदा ना कहना, दोस्ताना, सरकार आदि जैसी कई फिल्मों में अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है। इसके साथ वह मनमर्जियां, बॉब बिस्वास, लूडो, दसवी और अब घूमर जैसी फिल्मों से उभर कर आए हैं।"
अमिताभ बच्चन ने दिया जवाब
इस ट्वीट पर अमिताभ बच्चन की भी नजर गई और इसका काफी दमदार जवाब दिया। बिग बी इस पोस्ट को रीट्वीट करते हुए लिखा- "दुखी मत होइए.... खुश रहिए.. सच तो यह है कि उनका खुद को साबित करना और मजबूत करना जारी है। वह अपनी हर कोशिश में सर्वश्रेष्ठ करते हैं और उनकी यह कोशिश जारी है.."
बता दें, घूमर में अमिताभ बच्चन ने भी कैमियो निभाया था। फिल्म 18 अगस्त को रिलीज हुई थी। इस अलावा बिग बी कल्कि, गणपत, सेक्शन 84, द इंटर्न जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications