Amitabh Bachchan On Dharmendra: धर्मेंद्र का ICU वाला वीडियो देख कांपा अमिताभ बच्चन का कलेजा, बोले- कोई भी...

Amitabh Bachchan Reaction On Dharmendra Video: अमिताभ बच्चन ने धर्मेंद्र और उनके परिवार की निजता भंग होने पर नाराज़गी जताई है। हाल ही में अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अमिताभ, धर्मेंद्र से मिलने पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने अपने ब्लॉग और सोशल मीडिया पर लिखा कि कुछ लोग किसी की निजी जिंदगी की परवाह नहीं करते और सिर्फ अपने फ़ायदे के लिए गलत काम कर देते हैं। उन्होंने इस व्यवहार को बहुत परेशान करने वाला बताया।
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें बीमार धर्मेंद्र अपने परिवार के साथ दिख रहे थे। यह वीडियो बिना परिवार की अनुमति के अस्पताल में शूट किया गया था। इस मामले में अस्पताल के एक कर्मचारी को गिरफ्तार भी किया गया है।
इससे पहले सनी देओल भी पपराजी पर भड़क गए थे। उन्होंने फोटोग्राफरों से पूछा, "क्या तुम्हें शर्म नहीं आती?" क्योंकि वे लगातार अस्पताल के बाहर तस्वीरें लेने की कोशिश कर रहे थे।
T 5564 - no ethics .. कोई भी अचार-नीति नहीं
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) November 14, 2025
उधर, जया बच्चन भी एक इवेंट में मीडिया के व्यवहार से नाराज़ दिखीं। जैसे ही वह अपनी बेटी श्वेता के साथ कार्यक्रम में पहुंचीं, फोटोग्राफर उन्हें घेरकर तस्वीरें लेने लगे, जिससे धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इस पर जया ने फोटोग्राफरों को फटकार लगाई। श्वेता ने उन्हें संभालते हुए आगे बढ़ाया। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
इन घटनाओं के बाद एक बार फिर यह सवाल उठ रहा है कि क्या किसी की निजी जिंदगी में इस तरह दखल देना ठीक है, खासकर जब परिवार मुश्किल समय से गुजर रहा हो।


Click it and Unblock the Notifications