ब्लैकमेल फिल्म देखकर इरफान खान के बारे में क्या बोले अमिताभ बच्चन, जानिए
बॉलीवुड में कुछ स्टार्स ऐसे है जो कि अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जाने जाते है। उनमें से एक है बेहतरीन अभिनेता इरफान खान। बता दें कि इन दिनो इरफान खान अपनी फिल्म ब्लैकमेल को लेकर चर्चा में चल रहे है।
फिल्म की बड़ी खबर ये है कि इरफान खान की इस फिल्म को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने देखा है। फिल्म को देखने के बाद अमिताभ बच्चन काफी खुश हुए और इरफान खान के अभिनय की जमकर तारीफ की है।

बता दें कि इस फिल्म के बारे में अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया में लिखते हुए कहा है कि इस फिल्म की जितनी भी तारीफ की जाए वो कम है क्योंकि इस फिल्म के हर क्षेत्र में काफी ज्यादा मेहनत की गई है जो कि फिल्म को देखने के बाद आपको खुद ही पता चल जाएगी।
बता दें कि इस फिल्म के लेखर के बारे में बोलते हुए अमिताभ बच्चन अद्भुत कहानी, अद्वितीय कहानी और फिल्मकार की भी जमकर तारीफ की है। इस फिल्म के निर्देशक और फिल्म के अभिनताओं की भी तारीफों के पुल बांधे है।
बता दें कि फिल्म का ट्रेलर तो रिलीज हो ही चुका है और इसके बाद से ही लोगों में इस फिल्म के प्रति प्यार जाग रहा है। बता दें कि फिल्म में इरफान खान की एक्टिंग तारीफ के काबिल है।
ये कोई पहली बार नही है जब इरफान खान के अभिनय की तारीफ हो रही है। आइए बताते है इरफान की कुछ बेहतरीन फिल्मों के बारे में...


Click it and Unblock the Notifications











