दसवीं से सामने आया अभिषेक बच्चन का फर्स्ट लुक, अमिताभ बच्चन ने कर डाला ये पोस्ट!

हाल ही में अभिनेता अभिषेक बच्चन ने अपनी फिल्म का ऐलान किया है जिसका नाम दसवीं हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री यामी गौतम और निमरत कौर नजर आने वाली हैं। फिल्म का ऐलान सोशल मीडिया पर करते हुए अभिषेक बच्चन ने अपना, यामी और निमरत कौर का फर्स्ट लुक भी साझा किया था जो कि काफी पसंद किया जा रहा है। लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ है जो कि काफी चर्चा में चल रहा है और अभिषेक बच्चन का ये लुक काफी वायरल हो रहा है।

दरअसल इस लुक को लेकर अमिताभ बच्चन ने एक पोस्ट किया है। अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर अभिषेक बच्चन की फिल्म दसवीं का पोस्टर साझा करते हुए लिखा है कि.. 'दसवीं' शूट कल से शुरु हो चुका है।'

dasvi, amitabh bachchan, abhishek bachchan, दसवीं, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन

इसके अलावा उन्होने पावर वाली इमोजी साझा की है जो कि लोग बाइसेप्स दिखाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। इसका मतलब है कि अमिताभ बच्चन.. अभिषेक के इस लुक से काफी ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

अभिषेक बच्चन की इस फिल्म को तुषार जलोटा निर्देशित कर रहे हैं जबकि इस फिल्म को दिनेश विजन, संदीप लेजेल और शोभना यादव प्रोड्यूस कर रहे हैं।

यामी गौतम और निमरत कौर की बात करें तो वो काफी खूबसूरत लग रही हैं और निश्चित ही दोनों के किरदार काफी अलग होने वाले हैँ। वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन इस समय फिल्म ब्रह्मास्त्र और झुंड को लेकर चर्चा में हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X