..................... Amitabh bachchan reached Malta for shooting of thugs of Hindostan - Hindi Filmibeat

अमिताभ बच्चन पहुंचे माल्टा..शेयर की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान लोकेशन की तस्वीर

अमिताभ बच्चन ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की शूटिंग के लिए माल्टा पहुंच चुके हैं।

By Shweta

अमिताभ बच्चन ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की शूटिंग के लिए दक्षिण यूरोपियन देश माल्टा पहुंच चुके हैं।सोशल साइट पर बेहद एक्टिव रहने वाले अमिताभ बच्चन ने खुद ही अपनी तस्वीरें शेयर की और जानकारी दी कि शूटिंग माल्टा में होगी जिसके लिए वो निकल चुके हैं। वहीं इस बात की अभी जानकारी नहीं दी गई है आमिर खान अभी माल्टा जाएंगे या बाद में।

अमिताभ बच्चन ने अपनी तस्वीर भी इसके साथ शेयर की और साथ ही लिखा वो इस जगह पर कल से शूटिंग करने भी जाएंगे। अमिताभ बच्चन और आमिर खान के अलावा फिल्म में दंगल गर्ल फातिमा सना शेख को भी लिया गया है।

amitabh-bachchan-reached-malta-for-shooting-of-thugs-of-hindostan

इसके अलावा अमिताभ बच्चन ने एक और तस्वीर शेयर की जिसमें उन्होंने इस जगह की तस्वीर शेयर की है और काफी तारीफ भी की है। उन्होंने ये भी लिखा है कि कल से वो यहां फिल्म की शूटिंग करने जाएंगे।

आपको बता दें कि ठग्स ऑफ हिंदुस्तान यश राज फिल्म बैनर तले बन रही है जिसे डायरेक्टर विजय आचार्य कर रहे हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और आमिर खान पहली बार साथ में नजर आएंगे जिसके लिए दोनों ही सुपरस्टार्स काफी एक्साइटेड हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X