पोती आराध्या संग भोपाल पहुंचे दादू अमिताभ
जी हां आपने सही सुना, पोती आराध्या संग भोपाल पहुंचे दादू अमिताभ, वो भी 14 फरवरी को, अब आप पूछेंगे कि कैसे और क्यों? तो चलिए हम बताते हैं। दरअसल इन दिनों निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा अपनी बहुचर्चित फिल्म 'सत्याग्रह' की शूटिंग भोपाल में कर रहे हैं। फिल्म में अहम भूमिका अमिताभ बच्चन निभा रहे हैं। इसलिए अमिताभ तो फिल्म की शूटिंग के लिए भोपाल पहुंचे थे
लेकिन उनके साथ बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या इसलिए भोपाल आये थे क्योंकि भोपाल में ही अभिषेक का ननिहाल है जहां अभि-ऐश और आराध्या पहुंचने वाले थे।
ऐसा पहला मौका है कि एक साथ पूरा परिवार भोपाल आया है। जैसे ही बच्चन परिवार भोपाल पहुंचा, उनको देखने के लिए दर्शकों की खास भीड़ लग गयी। हालांकि बच्चन परिवार ने अपने चाहने वालों को निराश नहीं किया और हाथ हिलाकर सबका अभिवादन किया।
आपको बता दें कि 'सत्याग्रह' फिल्म अन्ना हजारे के लोकपाल आंदोलन पर आधारित है। जिसमें लीड रोल अमिताभ बच्चन और झा के चहेते अजय देवगन करने वाले हैं। हालांकि झा ने इन बातों का खंडन किया है कि अन्ना और केजरीवाल को ध्यान में रखकर अपनी फिल्म का निर्माण कर रहे हैं।फिल्म की अभिनेत्री करीना कपूर हैं जो कि पत्रकार की भूमिका निभा रही हैं। 'सत्याग्रह' के ही कारण करीना ने शादी के बाद अपना पहला 'वैलेंटाइन डे' सैफ अली खान के साथ नहीं मनाया जिसका उन्हें काफी अफसोस भी है।


Click it and Unblock the Notifications
