दिलीप कुमार के अंतिम संस्कार के लिए कब्रिस्तान पहुंचे अमिताभ बच्चन व अभिषेक बच्चन, PIC
मुंबई के जुहू कब्रिस्तान में दिलीप कुमार को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। दिलीप कुमार के दोस्त और सुपरस्टार फैन अमिताभ बच्चन भी अंतिम विदाई देने कब्रिस्तान पहुंचे। अमिताभ बच्चन के साथ बेटे अभिषेक बच्चन भी पहुंचे। दोनों की तस्वीरें सामने आई हैं जहां वह मास्क लगाए दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।
Recommended Video
बता दें दिलीप कुमार का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ हुआ। उन्हें मुंबई जुहू के सांताक्रूज कब्रिस्तान सुपुर्द-ए-खाक किया गया। 98 वर्षीय दिलीप कुमार को अंतिव विदाई देने उनकी पत्नी सायरा बानो भी पहुंची। पति को सलामी के साथ अंतिम विदाई दी।

बता दें दिलीप कुमार का निधन 7 जुलाई को सुबह करीब 7.30 बजे हुए। परिवार ने ट्विटर हैंडल से दिलीप कुमार के गुजर जाने की खबर दी। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि दिलीप कुमार को प्रोस्टेट कैंसर था व किडनी फेल होने की वजह से उनकी मौत हुई।
दिलीप कुमार ने अंतिम सांसे हिंदुजा अस्पातल में ली। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके घर लाया गया। जहां तमाम हस्तियों ने दिलीप कुमार के अंतिम दर्शन किए। अमिताभ बच्चन से पहले रणबीर कपूर, धर्मेंद्र, शाहरुख खान, अनुपम खेर से लेकर करण जौहर समेत तमाम सितारे भी दिलीप कुमार को अंतिम विदाई देने पहुंचे।
वहीं महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे भी दिलीप कुमार के घर पहुंचे। जहां उन्होंने सायरा बानो से मुलाकात की। साथ ही दिलीप कुमार के अंतिम संस्कार को राजकीय सम्मान के साथ किए जाने के निर्देश दिए।


Click it and Unblock the Notifications











