रानी मुखर्जी ने अमिताभ बच्चन का दिल जीता
बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन केवल अपनी अदाकारी के लिए ही नहीं जाने जाते बल्कि ज वो पूरे बॉलीवुड की पहचान बन चुके हैं। आज भारतीय सिनेमा से जुड़ा हर इंसान उन्हें सम्मान देता है। उनसे कोई भी मिलता है तो उनकी नजरे अमिताभ के सम्मान में सहज ही झुक जाती हैं।
कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला पुणे के 10वें 'पुणे अंतर्राष्ट्रीय चित्रपट महोत्सव' में। इस महोत्सव में अमिताभ बच्चन के साथ बॉलीवुड से जुड़ी कईं हस्तियां मौजूद थी उनमें रानी मुखर्जी भी इस समारोह का हिस्सा बनने आईं।
गुलाबी साड़ी और नाक में महाराष्ट्र की नथ पहने वो काफी सुंदर लग रही थी। लेकिन इससे भी अच्छा एक नजारा इस समारोह में देखने मिला जब खुद रानी ने अमिताभ बच्चन के पैर छुए और उनसे आशीर्वाद लिया। अमिताभ ने भी इस सम्मान को बेहद ही शालिनता से स्वीकार किया। बाद में कुछ देर उन्होंने रानी के साथ बातें भी की।


Click it and Unblock the Notifications