बड़ा धमाका: एक साथ नजर आएंगे बिग बी और रणबीर कपूर
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और टैलेंटेड रणबीर कपूर को अगर एक साथ देखने का मौका मिले तो बॉलीवुड लवर्स के लिए इससे अच्छी और क्या बात हो सकती है। जी हां, जल्द ही बिग बी और रणबीर सिल्वर स्क्रीन पर साथ नजर आने वाले हैं। खबर के अनुसार, रणबीर के दोस्त और निर्देशक अयान मुखर्जी इस जोड़ी को साथ देखना चाहते हैं।

अयान मुखर्जी एक फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। इस फिल्म के लिये अयान ने रणबीर और आलिया भट्ट को पहले ही फाइनल कर लिया है। लेकिन अब अयान इसी फिल्म के लिए अगली कास्टिंग में एक बड़ा धमाका करने की सोच रहे हैं। जी हां, सूत्रों के मुताबिक अयान महानायक अमिताभ बच्चन को एक बहुत ही खास रोल ऑफर करने वाले हैं।
बहरहाल, यदि अयान ऐसा करने में सफल हो जाते हैं तो अमिताभ और रणबीर पहली बार किसी फिल्म में एक साथ नजर आएंगे। इससे पहले दोनों भूतनाथ रिटनर्स में दिखाई दिए थे, लेकिन रणबीर ने फिल्म में कैमियो किया था।
वहीं आपको बता दें, अयान के साथ रणबीर कपूर की यह तीसरी फिल्म है। इससे पहले अयान रणबीर को लेकर वेकअप सिड और ये जवानी है दीवानी जैसी सुपरहिट फिल्में बना चुके है। लिहाजा, उम्मीद है कि हमें अयान, रणबीर के साथ अमिताभ की एक बेहतरीन फिल्म देखने को मिलने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications