रोमांस की खबरों के बीच.. रणबीर कपूर- आलिया भट्ट की ताजा तस्वीर, फिल्म की तैयारी!
रणबीर कपूर- आलिया भट्ट की अफेयर के खबरों के बीच.. अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो चुकी है। वहीं, अब सेकेंड शेड्यूल की तैयारी शुरु कर दी गई है। हाल ही में फिल्म की तैयारी करते अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अयान मुखर्जी साथ नजर आए। बता दें, ब्रह्मास्त्र 15 अगस्त 2019 को रिलीज होने वाली है।
बता दें, ब्रह्मास्त्र एक एक्शन- एडवेंचर फिल्म है और यह करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन की सबसे मंहगी फिल्मों में शामिल है। फिल्म के वीएफएक्स पर काफी खर्चा किया जा रहा है। वहीं ज्यादातर शूटिंग भी विदेश में हो रही है। फिल्म का बजट 250 करोड़ रखा गया है।

करण जौहर ने कहा कि, 2019 में पहली फिल्म रिलीज हो जाएगी। उसके बाद.. दो- दो सालों के गैप पर बाकी दो फिल्में रिलीज होगीं। यह मेरे लिए सबसे अहम प्रोजेक्ट है। हम इस पर काफी मेहनत कर रहे हैं। फिल्म 15 अगस्त 2019 को रिलीज होगी। करण जौहर के साथ हाथ मिलाया है फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने।


Click it and Unblock the Notifications











