Rishi Sunak के पीएम बनते ही Amitabh Bachchan ने लगाया 'भारत माता की जय' का नारा!

ब्रिटेन से एक बड़ी खबर तब आई जब पता चला है कि वहां एक भारतीय मूल के व्यक्ति को प्रधानंत्री चुन लिया गया है। जी हां, ब्रिटेन के मनोनीत प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को इस वक्त पूरी दुनिया से बधाई संदेश प्राप्त हो रहे हैं और इस लिस्ट में भारत भी शामिल है। बता दें कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का भी पोस्ट इसपर सामने आया है और उन्होने एक खास अंदाज में ऋषि सुनक को पीएम बनने के लिए बधाई दी है।
अमिताभ बच्चन ने लिखा है, ''भारत माता की जय, अब ब्रिटेन के पास अपने देश की ओर से प्रधानमंत्री के रूप में एक नया वायसराय है।'' इसके बाद से उनके फैंस भी इस पर रिएक्ट कर रहे हैं।
बता दें कि अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं और लगभग हर मामले में उनके ट्वीट्स सामने आते रहते हैं। अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट के अलावा वो अपने पैर की चोट को लेकर भी चर्चा में चल रहे हैं।
दरअसल अमिताभ को पैर में चोट के कारण अस्पताल ले जाया गया है और उन्हें चलने की सलाह नहीं दी गई है। यहां तक कि उन्होंने अपने प्रशंसकों को अपने ब्लॉग के जरिए इसकी जानकारी भी दी है। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा था,
"कुछ बेहतरीन प्रदर्शनों को मंजिल के मंच पर उनका हक मिलता है जहां पर्दे नीचे जाने की हिम्मत नहीं होती .. इतनी चोट या नहीं।" वर्कफ्रंट पर वो कई दमदार फिल्मों को लेकर बिजी हैं और हाल ही में ब्रह्मास्त्र में उन्होने अपने किरदार से धमाका किया था। ऐसा कहा जा रहा है कि आने वाला साल उनकी कई फिल्मों से भरा पड़ा है।


Click it and Unblock the Notifications