अनिल अंबनी के खिलाफ ED की रेड पर अमिताभ बच्चन ने उठाए सवाल ? पोस्ट शेयर कर किया दोस्त का सर्मथन

Amitabh Bachchan on Anil Ambani Raids: दिग्गज उद्योपति अनिल अंबानी की कंपनी पर ईडी ने रेड डाली थी। बता दें कि ईडी ने 24 जुलाई से लेकर 26 जुलाई तक मुंबई और दिल्ली में रिलायंस समूह की 35 से अधिक जगहों पर तलाशी की थी। यह छापेमारी यश बैंक लोन घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले की जांच करने के लिए की गई थी। अनिल अंबानी की कई कंपनियां है जो दिवालिया हो चुकी हैं और वहीं कई कंपनियां हैं जो बंद भी हो चुकी हैं। SBI ने अनिल अंबानी और उनकी कंपनी रियलांस कम्युनिकेशन को फ्रॉड घोषित किया है।
बिग बी ने उठाया छापेमारी को लेकर सवाल
वहीं इसी मामले पर अमिताभ बच्चन का भी रिएक्शन देखने को मिल रहा है। बिग बी ने अपने एक पोस्ट में 'Curious Timing of ED Raids' का आर्टिक्ल शेयर करते हुए इस रेड पर कई सवाल उठाए हैं। अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स हैंडल एक इंस्टाग्राम पर बिना कुछ लिखे बस एक स्टोरी का लिंक शेयर किया। साथ ही में उन्होंने लिंक के साथ हैशटैग #anilambani #reliance लिखा था। बता दें कि यह लिंक अंबानी की कंपनी में चल रही ईडी रेड से जुड़ा था। जिसमें रेड की टाइमिंग को लेकर संदेह किया गया है।
T 5453 - https://t.co/wpKhXUywfu#anilambani #reliance
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) July 27, 2025
जिगरी दोस्त हैं अनिल और अमिताभ
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन और अनिल अंबानी की दोस्ती काफी अच्छी है। दोनों आज से नहीं बल्कि सालों से एक दूसरे के दोस्त हैं। यह दोस्ती मजबूत तब हुई जब 90 के दशक में अमिताभ बच्चन की प्रोडक्शन कंपनी 'अमिताभ बच्चन कॉर्पोरेशन लिमिटेड' का दिवालिया निकल गया था। ऐसे कठिन समय में अमिताभ बच्चन का साथ अनिल अंबानी ने दिया था। बता दें कि अनिल अंबानी ने एक बार नहीं बल्कि कई बार अमिताभ बच्चन की मदद की है। ऐसा बताया जाता है कि एक इमरजेंसी के दौरान अनिल अंबानी ने अमिताभ बच्चन को अपना प्राइवेट जेट भी ट्रैवल के लिए दिया था।


Click it and Unblock the Notifications











