Amitabh Bachchan Birthday: बिग बी ने KBC होस्ट करने के लिए रखी थी ऐसी शर्त, फिर हुई छोटे पर्दे पर एंट्री

amitabh bachchan कौन बनेगा करोड़पति का हर सीजन अमिताभ बच्चन ही होस्ट करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस शो को करने के लिए बिग बी ने कुछ शर्तें रखी थी।

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का आय जानी 11 अक्टूबर 2022 को 80वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर उन्हें फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स अपने अलग-अलग अंदाज में विश कर रहे हैं। इस मौके पर बिग बी का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए जया बच्चन और अभिषेक बच्चन केबीसी के सेट पर पहुंचे थे। इस दौरान मंच पर अमिताभ बच्चन ने कई बड़े खुलासे किए। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि आखिर कौन बनेगा करोड़पति शो करने के लिए बिग बी ने मेकर्स के सामने क्या शर्ते रखी थी।

Recommended Video

Amitabh Bachchan 80th Birthday: Big B के Jalsa के बाहर Fans का जमावड़ा,ढोल-नगाड़ों से Celebration!

amitabh bachchan

आखिर छोटे पर्दे की तरफ बिग बी ने क्यों किया रुख?
अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट करना साल 2000 में शुरू किया था। इस कामयाब रिएलिटी शो का क्रेज जितना उस वक्त था उतना 22 साल बाद आज भी है। लेकिन इस सफर की शुरूआत करना अमिताभ बच्चन के लिए एक बड़ी चुनौती थी। क्योंकि वह सिनेमा जगत के एक बड़े सुपरस्टार में शुमार हैं। ऐसे में बड़े पर्दे को छोड़े छोटे पर्दे पर आना उनके लिए आसान नहीं था।

फिल्मों से नहीं मिल रहा था रिस्पॉन्स
अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति के एक खास एपिसोड में इस बात का खुलासा किया कि आखिर उन्होंने इस शो को होस्ट करने का फैसला क्यों लिया? एक्टर ने श्वेता बच्चन और जया बच्चन वाले एपिसोड में खुलासा किया कि उस वक्त उनकी फिल्में कुछ खास नहीं चल रही थी। इसलिए उन्होंने टीवी शो करने का फैसला किया।

अमिताभ बच्चन से लोगों ने किए थे सवाल
अमिताभ बच्चन ने यह भी बताया कि जब उन्होंने इस बात का फाइनल फैसला कर लिया था तो कई लोगों ने उन्हें इसके लिए डिमोटीमेट भी किया और कहा कि आखिर क्यों बड़े पर्दे से छोटे पर्दे पर जा रहे हो? लेकिन कौन बनेगा करोड़पति के पहले एपिसोड में जिस तरह का फैंस का प्यार मिला उससे ये साफ हो गया कि फैंस उन्हें छोटे पर्दे पर भी काफी पसंद कर रहे हैं।

बिग बी ने मेकर्स से रखी थी ये शर्त
इसके अलावा अमिताभ बच्चन ने ये भी खुलासा किया कि, इस शो को करने के लिए उन्होंने कौन बनेगा करोड़पति के मेकर्स से शर्तें रखी थी। जिसे मेकर्स आज भी फॉलो करते हैं। उन्होंने इस शो को करने से पहले मेकर्स से कहा था कि वह इस शो को होस्ट जरूर कर रहे हैं, लेकिन वह चाहते हैं कि चीजें बहुत प्रोफेशनल तरीके से हों।'

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X