'इतने बुरे दिन आ गए सर..' अमिताभ बच्चन ने KRK का गाना किया प्रमोट, लोगों ने जमकर सुनाई बातें!

amitabh bachchan krk

सभी जानते हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में केआरके से किसी की नहीं बनती है। कारण साफ है कि वो सितारों को ट्रोल करते हैं और कई बार अपनी लिमिट क्रॉस कर जाते हैं। ऐसे में अगर आपसे कहा जाए कि अमिताभ बच्चन उनके समर्थन में सामने आए हैं तो जाहिर सी बात है कि आपको झटका लगेगा।

क्योंकि कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल केआरके का एक नया गाना रिलीज हुआ है जिसका नाम है, 'मेरे साथिया..' इसको लेकर अमिताभ बच्चन ने प्रमोशन किया है।

सोशल मीडिया पर कमाल आर खान के गाने का लिंक साझा करते हुए लिखा, ''सभी को शुभकामनाएँ..टी-सीरीज़ का गाना "मेरे साथिया" लॉन्च हुआ जिसे अंकित तिवारी ने गाया है और डीजे शेज़वुड ने संगीतबद्ध किया है। कलाकार- केआरके, रक्षिका शर्मा और कीया शर्मा। देखें और आनंद लें!'' इसके बाद लोग हैरान हैं और कई सवाल पूछ रहे हैं।

क्या बोले लोग

इस पोस्ट में कमाल आर खान काले सूट में हैं और उनके बगल में दो मॉडल हैं। इस गाने को अंकित तिवारी ने गाया है। पोस्ट पर एक ने लिखा, "कल्पना नहीं कर सकता, एबी द्वारा केआरके को प्रमोट किया गया, वाह!" एक ने लिखा, "आइए सर, इतने बुरे दिन भी नहीं आए हैं कि अभी आपको इस कार्टून के गानों का प्रमोशन करना पड़ जाए।" तीसरे ने बस इतना कहा, "रुको, क्या?" इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैँ।

इसके पहले भी कर चुके हैं सपोर्ट

2022 में, अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर इसका एक वीडियो साझा करते हुए, कंट्रोवर्शियल केआरके नामक केआरके की जीवनी लॉन्च की। कार्तिक आर्यन और अभिषेक बच्चन ने भी एक्स पर किताब की सराहना की और केआरके को खरी-खोटी सुनाई, जिससे प्रशंसक और भ्रमित हो गए। फिलहाल आप देखिए ये पोस्ट जो कि वायरल हो रहा है..

Read more about: amitabh bachchan krk
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X