देर रात अमिताभ बच्चन हुए भावुक, बेटे अभिषेक के लिए लिखा- बेटे होने से मेरे उत्तराधिकारी नहीं
बॅालीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन सोशल पर बाकी के कलाकारों के मुकाबले काफी एक्टिव रहते हैं। कभी परिवार को कभ काम को लेकर अमिताभ अपनी कई तस्वीरों के साथ विचारधारा भी शेयर करते हैं। इस बार भी उन्होंने अपने परिवार और बेटे से जुड़ी अपने दिल की बात साझा की है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस पोस्ट पर अमिताभ बच्चन ने अभिषेक के लिए अपना प्यार और आशीर्वाद दिया है।
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस पोस्ट के जरिए अमिताभ ने बेटे अभिषेक पर गर्व जताया है। अमिताभ ने 2 फोटो शेयर की हैं। पहली तस्वीर में अमिताभ फैंस से घिरे हुए हैं। वहीं दूसरी फोटो में अभिषेक बच्चन फैंस के बीच घिरे हुए दिखाई दे रहे रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा है कि मेरे बेटे, बेटे होने से मेरे उत्तराधिकारी नहीं होंगे। जो मेरे उत्तराधिकारी होंगे वह मेरे बेटे होंगे।

अभिषेक आप मेरे सच्चे उत्तराधिकारी हैं। आप मेरा गुरूर और मेरी खुशी हैं। अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट पर उनके कई फैंस ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है । आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन और अभिषेक के बीच रिश्ता पिता-पुत्र से अधिक दोस्ती का रहा है। वैसे आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन जल्द ही कौन बनेगा करोड़पति के नए सीजन के साथ टीवी पर वापसी करने जा रहे हैं।
अमिताभ बच्चन जल्द ही इसकी शूटिंग की शुरुआत करेंगे। हाल ही में अपने पिता के संघर्ष पर अभिषेक बच्चन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने अपने संघर्ष से अपना रास्ता बनाया। वह दिन भर में 16 से 17 घंटे काम करते हैं। आज 80 साल की उम्र में भी वह इसी तरह लगातार काम कर रहे हैं। इसलिए मेरा मानना है कि हमेशा विनम्र बने रहना चाहिए। यहां पर काम मायने रखता है। अभिषेक बच्चन ने यह भी कहा कि उन्हें यह जानकर अच्छा लगता है कि परिवार के लोग उनके करीब हैं।


Click it and Unblock the Notifications
