200 किसानों का 1.25 करोड़ का कर्ज चुकाएंगे अमिताभ बच्चन, शहीदों के परिवार को 1 करोड़ देंगें

By Salman

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने केरल के बाढ़ पीडितो की मदद के लिए काफी बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया है और अब एक बार फिर से उनका अच्छी किरदार सामने आया है। दरअसल बिग बी अब किसानों और शहीद सैनिकों के लिए सामने आएं हैं और उनका ऐलान है कि वो 200 किसानों का 1.25 करोड़ का लोन चुकाएंगे और शहीद सैनिकों के परिवार को 1 करोड़ रुपए देंगे। केरल के बाढ़ पीड़ितों की बात करें तो उन्होने 51 लाख रुपए की नकद मदद क अलावा काफी कुछ दान किया था।

आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन इस समय कौन बनेगा करोड़पति होस्ट कर रहे है और ये उनका दसवां सीजन है। इस सीजन के पहले कॉंफ्रेंस के दौरान ही अभिनेता ने इस बात का ऐलान कर दिया था कि वो ये डोनेशन कर जा रहे है।

amitabh bachchan, अमिताभ बच्चन

इस बारे में बताते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा कि इसके पीछ एक असली कहानी है जो कि काफी दुखभरी है..यही कारण है कि वो ये कदम उठा रहे है।

उनका कहना है कि वो एक बार आंध्रप्रदेश के विजाग में किसी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे और उनको पता चला कि वहां किसान मात्र 30 से 40 हजार रुपए के कर्ज के चलते आत्महत्या कर रहे है।

इसके बाद उनको काफी दुख हुआ था और उन्होने करीब 50 किसानों का कर्ज दिया था। इस बार उन्होने करीब 200 किसानों का कर्ज देने का फैसला किया है।

इसके अलावा वो करीब 1 करोड़ रुपए 40 शहीदों के परिवारों के देगें जिनके डिमांड ड्राफ्ट तैयार किए जा चुके है। उनका कहना है कि उनको ये सूची सरकार की तरफ से मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X