अमिताभ बच्चन को कोरोना में लगा झटका, बंगले 'प्रतीक्षा' की दीवार गिराएगी BMC, क्या है गंभीर मामला !
बॅालीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के घर प्रतीक्षा की दीवार को तोड़ने की योजना बीएमसी बना रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई महानगपालिका यानी बीएमसी ने अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित बंगले प्रतीक्षा की एक तरफ की दीवार तोड़ने की तैयारी में है। इस दीवार को तोड़ने की सूचना बीएमसी के जरिए अमिताभ बच्चन को साल 2017 में नोटिस जारी करके दे दी गई थी।
बताया जा रहा है कि अमिताभ बच्चन ने इस नोटिस का कोई भी जवाब नहीं दिया था। इसी के बाद अब अधिकारियों को प्रतीक्षा के एक तरफ के हिस्से को तोड़े जाने का निर्देश दे दिया गया है। इसकी वजह ये है कि बीएमसी अमिताभ बच्चन के घर के बाहर मौजूद संत ज्ञानेश्वर मार्ग को चौड़ा करना चाहती है।

प्रतीक्षा इसी रास्ते के बीच में आता है। बताया जा रहा है कि अमिताभ बच्चन के बंगले प्रतीक्षा से जुड़ी इसी सड़क को चौड़ा करने के लिए बीएमसी इसकी एक दीवार को गिराने की तैयारी कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications