VIDEO: हेमा मालिनी के तारीफे करते नहीं रुक रहे थे अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र ने लिया माइक और ऐसे की बोलती बंद

Amitabh Bachchan Dharmendra Video: अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड का महानायक कहा जाता है और बेटा उनके दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र भी उनके बेहद पुराने दोस्त हैं। अक्सर दोनों एक दूसरे की तारीफ करने से पीछे नहीं हटते हैं। हालांकि अब उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो कि एक इवेंट के दौरान का है।
इस वीडियो में अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र के अलावा हेमा मालिनी और जया बच्चन भी नजर आई। वीडियो के दौरान अमिताभ बच्चन ने हेमा मालिनी की तारीफ की और इसी दौरान धर्मेंद्र उनसे माइक लेकर कुछ कहना चाह रहे थे। लेकिन अमिताभ बच्चन तो अपनी ही धुन में बोलते ही जा रहे थे।
वीडियो में अमिताभ बच्चन को कहते हुए देखा जा सकता है कि "अभी जया जी कह रही थी कि हेमा जी कितना ज्यादा काम करती है और हम लोग तो कुछ भी नहीं करते। राजनीति में है और पार्लियामेंट में भी जाया करती हैं। मथुरा को संभालती है और नृत्य के अलावा गाना भी गा रही है। हम लोग तो कुछ भी नहीं करते हैं।"
इसके बाद अमिताभ बच्चन भी हेमा मालिनी की ओर देखकर कहते हैं कि मैं आपको आश्वासन देना चाहूंगा कि आज के बाद हम लोग भी कुछ ऐसा ही करने का प्रयास करेंगे और बाद में वहां पर मौजूद हेमा मालिनी के साथ जया भी हंसने लग जाती हैं। लेकिन जब अमिताभ बच्चन की बात खत्म होती है तो धर्मेंद्र उनसे माइक ले लेते हैं।
वीडियो में बाद में धर्मेंद्र कहते हैं कि "आप जरा अपने दिल से पूछोगे अमित कितना ज्यादा झूठ बोल रहा है और पूरी इंडस्ट्री का इंजन बना हुआ है। सब इन्हीं के पीछे चलते हैं और मैं इसकी स्पीड को भी देखता हूं। यह जवान बच्चा मेरा कुछ ना कुछ करता ही रहता है और आज पता चलता है कि इसने यह किया है, कल वह यह करेगा, परसों वो करेगा। भगवान इसको लंबी उम्र दे।"


Click it and Unblock the Notifications