बरेली की बर्फी के इस स्टार की खुद अमिताभ ने की तारीफ..खुद लिखकर भेजा संदेश

By Shweta

किसी भी उभरते कलाकार की तारीफ अगर अमिताभ बच्चन खुद करें तो जाहिर है उस एक्टर का मनोबल और खुशी दोनों सातवें आसमान पर होगा। ऐसा ही कुछ एक्टर राजकुमार राव के साथ हुआ है। जी हां अमिताभ बच्चन ने बरेली की बर्फी देखने के बाद राजकुमार राव की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए।

उन्होंने अपने ब्लॉग में भी इस बात का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि "पिछली रात बरेली की बर्फी देखी, एक शानदार फिल्म, स्टार्स का उत्कृष्ट प्रदर्शन।" इसके जवाब में आयुष्मान खुराना ने ट्वीट किया, "सर आपका धन्यवाद.. चरण स्पर्श।"

इसके बाद अमिताभ बच्चन ने राजकुमार राव को एक बुके और नोट भेजा जिसमें उन्होंने खुद राजकुमार राव के लिए संदेश लिखा था। उन्होंने इस संदेश में लिखा है कि "आज आपकी फिल्म बरेली की बर्फी देखी, अद्भुत! मैं आपके काम का बहुत पहले से प्रशंसक रहा हूं, लेकिन इस फिल्म में आपका काम अति सुंदर रहा।मेरी शुभकामनाएं.. सदा स्नेह"

amitabh-bachchan-praises-rajkummar-rao-for-bareilly-ki-barfi-read-his-handwritten-note

इसके जवाब में राजकुमार राव ने ट्विटर पर लिखा कि "जब एक लीजेंट आपको हैंड रिटन नोट भेजता है... बच्चन सर आपका धन्यवाद। आपने मेरा दिन बना दिया। बहुत बहुत धन्यवाद और चरण स्पर्श।"

जाहिर है कि अगर कोई भी स्टार अमिताभ बच्चन से तारीफ सुनकर काफी खुश होगा। बरेली की बर्फी के लिए राजकुमार राव की तारीफ हर जगह हो रही है। फिल्म भी अच्छा खासा प्रर्दशन कर रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X