कैटरीना नए युग का चमत्कारः 'बिग बी'

By Staff

नई दिल्ली। रियलिटी शो 'बिग बॉस 3' के सेट पर अभिनेत्री कैटरीना कैफ से मिलने के बाद अमिताभ बच्चन इतने प्रभावित हो गए कि उन्होंने कैटरीना को 'आधुनिक दौर का चमत्कार' कह दिया''। कैटरीना अपनी फिल्म 'अजब प्रेम की गजब कहानी' के प्रोमोशन के लिए अभिनेता रणबीर कपूर के साथ 'बिग बॉस 3' के सेट पर पहुंची थीं।

अमिताभ ने अपने 'ब्लॉग बिगबी डॉट बिगअड्डा डॉट कॉम' पर लिखा है, "कैटरीना आधुनिक समय का चमत्कार हैं। गैर हिंदी भाषी शर्मीली युवती और 'बूम' की अनिश्चित महिला से परिपक्व होकर अब वह हमारी बिरादरी की सबसे पसंदीदा अभिनेत्री बन गई हैं।"

शुक्रवार को प्रदर्शित हुई फिल्म 'अजब प्रेम की गजब कहानी' के प्रचार-प्रसार के लिए रणबीर और कैटरीना 'बिग बॉस 3' में पहुंचे थे और अमिताभ इस शो के प्रस्तोता हैं। अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा कि वे (रणबीर और कैटरीना) आकर्षक और प्यारे हैं। उल्लेखनीय है कि अमिताभ की बेटी श्वेता का विवाह रणबीर की बुआ के पुत्र से हुआ है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X