विह्सकी मैं पानी वो..शमिताभ की ज़बानी 'पानी' की तारीफ!
शमिताभ फिल्म का डायलॉग विह्सकी मैं पानी वो..लोगों की जुबां पर काफी चढ़ रहा है। इस डायलॉग के दौरान अमिताभ बच्चन खुद को विह्सकी और धनुष को पानी संबोधित कर रहे हैं लेकिन मीडिया से बात करते हुए अमिताभ इस पानी की जमकर तारीफ करते नज़र आए। अमिताभ ने कहा कि धनुष एक बहुत ही बेहतरीन अभिनेता हैं और उनके साथ काम करने का अनुभव बेहद बेहतरीन है।
धनुष के बारे में बात करते हुए अमिताभ ने कहा "धनुश एक बेहतरीन अभिनेता हैं। जो भी वो करते हैं बहुत ही उम्दा तरीके से और पूरी लगन के साथ करते हैं। वो आम किरदार को भी इतनी खूबसूरती से प्रस्तुत करते हैं कि वो खास बन जाता है। धनुष की फिल्मों का कुछ हिस्सा मैंने देखा है और उनसे काफी प्रभावित हुआ हूं। उनकी रांझना पूरी देखी है और उसमें उनका अभिनय बेहद ही खूबसूरत व दिल को छू लेने वाला है।"
एक तरफ जहां अमिताभ बच्चन धनुष की तारीफ करते दिखे वहीं धनुष भी शमिताभ के प्रमोशन के दौरान अमिताभ बच्चन के साथ काम करने को अपना सौभाग्य बताते रहे। धनुष ने कहा कि अमिताभ बच्चन एक ऐसे अभिनेता हैं जिनके साथ काम करके उन्होंने बहुत कुछ सीखा है। सबसे बड़ी बात जो उन्होंने सीखी है वो ये है कि अमिताभ अपनी हर फिल्म को पहली फिल्म की तरह ही देखते हैं और उसमें अपनी पूरी जान लगा देते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
