ऐश्वर्या-अभिषेक के तलाक की खबरों के बीच अमिताभ बच्चन ने लगाई बेटे की तारीफों की लाइन, बोले- अच्छों के साथ...

Amitabh Bachchan praised Son Abhishek Bachchan: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन इन दिनों अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर जमकर सुर्खियों में बने हुए हैं। जहां एक तरफ उनकी और ऐश्वर्या की तलाक की खबरें तेज हैं वहीं दूसरी तरफ उनकी फिल्म आई वॉन्ट टू टॉक हाल ही में रिलीज हुई है। जिसे लेकर फैन्स और सितारे उनकी जमकर तारीफें कर रहे हैं।
वायरल हो रहा अमिताभ बच्चन का ट्वीट
वहीं हाल ही में बेटे अभिषेक बच्चन का वीडियो देख अमिताभ बच्चन बेटे से काफी इम्प्रेस हो गए हैं। इस वीडियो को अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीटर (एक्स) पर शेयर कर अभिषेक बच्चन की तारीफों की लाइन लगा दी है। जी हां, इस वीडियो के शेयर करते ही अमिताभ बच्चन ने लंबा कैप्शन लिखा है। जिसमें वह बेटे की तारीफ करते हुए लिखते हैं- 'गहन और योग्यता से भरपूर आपकी मानवता और आई वॉन्ट टू टॉक में एक अभिनेता के रूप में किसी भी घमंड से दूर रहना आपको श्रेष्ठ बनाती है।'
profound and filled with merit .. your humanity and your departure from any vanity as an actor in I WANT TO TALK , is what makes you superior !!
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) December 4, 2024
ईश्वर कृपा, दादा जी दादी का आशीर्वाद, और पूरे परिवार का स्नेह और प्यार, सदा !
अच्छाई का परिणाम अच्छा होता है ! और तुम बहुत अच्छे हो… https://t.co/FimQEvEGk0
अमिताभ बच्चन ने की बेटे की तारीफ
बेटे की आगे तारीफ करते हुए अमिताभ बच्चन कहते हैं- 'ईश्वर की कृपा, दादा, दादी जी का आशीर्वाद और आपके पूरे परिवार का स्नेह और प्यार आप पर हमेशा बना रहे। अच्छों के साथ अच्छा ही होता है और आप बहुत अच्छे हैं।' बता दें कि अमिताभ बच्चन का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के कमेंट की लंबी लाइन भी लग गई है। आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन की फिल्म 22 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर कमाई ना कर पाई हो, लेकिन फिल्म की कहानी लोगों का दिल जीत रही है।


Click it and Unblock the Notifications