Video- अमिताभ बच्चन ने इकलौती बहू ऐश्वर्या के साथ किया ऐसा बर्ताव, लोग बोले- अभी भी समय है ऐश छोड़ दो इन्हें..

Amitabh Bachchan Ignores Aishwarya Rai Bachchan: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की जोड़ी को इंडस्ट्री में काफी पसंद किया जाता है। लेकिन अब हाल ही में उनकी फिल्म रावण को पूरे 14 साल हो चुके हैं। मणि रत्नम के निर्देशन में बनी इस फिल्म के 14 साल पूरे होने पर अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक बेहतरीन पोस्ट किया है।
इस पोस्ट में अभिषेक बच्चन की अमिताभ बच्चन ने जमकर तारीफ की। लेकिन इस दौरान सोशल मीडिया पर लोगों ने बहू ऐश्वर्या को इग्नोर करने का अमिताभ बच्चन पर आरोप लगा दिया। अमिताभ ने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया और इसमें फिल्म रावण में अभिषेक बच्चन के कई सींस को एक साथ में कंपाइल कर दिया गया।
अमिताभ बच्चन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि अभिषेक की यादगार परफॉर्मेंस... यह तुम्हारी बाकी सभी फिल्मों से बहुत अलग है। यही एक कलाकार का असली मूल्य होता है और ढेर सारा प्यार। लेकिन एक्टर के इस वीडियो को शेयर करने के बाद लोगों ने ऐश्वर्या का वीडियो ना शेयर करने पर उन पर सवाल उठाए।
अमिताभ बच्चन के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर लिखता है कि "फिल्म में ऐश्वर्या ने भी बेहतरीन ऐक्टिंग की थी तो सिर्फ अभिषेक की तारीफ करना सही नहीं है।" हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है कि अमिताभ अपने बेटे की तारीफ कर रहे हो। युवा फिल्म के 20 साल पूरे होने पर भी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए एक पोस्ट शेयर किया था और अपने बेटे की खूब तारीफ की थी। इसके साथ ही एक यूजर ने लिखा, "अभी भी समय है ऐश छोड़ दो इन्हे।"


Click it and Unblock the Notifications