Watch- प्रेग्नेंट दीपिका के साथ सीढ़ियो पर ऐसा क्या हुआ, मदद को दौड़े प्रभास से लेकर अमिताभ तक सारे सुपरस्टर

Prabhas Amitabh Bachchan Supporting Pregnant Deepika Padukone: नाग अश्विन द्वारा निर्देशन साइंस फिक्शन फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' 27 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, कमल हासन, दिशा पाटनी और प्रभास ने अहम भूमिका निभाई है। फिल्म का प्रमोशन चल रहा है और प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण इसमें जोरों-शोरो से हिस्सा ले रही हैं। दीपिका पादुकोण हाल ही में फिल्म इवेंट में ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस में बेहद ग्लैमरस अवतार में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दीं।
इस दौरान दीपिका के काफी सारे वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहे हैं। हालांकि सबसे ज्यादा वायरल एक वीडियो हो रहा है। इस वीडियो में दीपिका को प्रभास, अमिताभ बच्चन से लेकर राणा दग्गुबाती सभी संभालते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, इस दौरान दीपिका ने बेहद हाई पैंसिल हील्स पहनी हुई थी और ऐसे में सीढ़ियों से उतरते हुए सभी सुपरस्टार्स जेंटमेन की तरह उनका खास ख्याल रखते दिखाई दे रहे हैं।
फिल्म की रिलीज से पहले लोगों के बीच उत्साह बनाए रखने के लिए फिल्म मेकर्स कोई ना कोई जानकारी लगातार साझा कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज से पहले 'कल्कि 2898 एडी' का एक ग्रैंड इवेंट का आयोजन किया गया, जिसमें फिल्म के सभी कलाकार आए। इस दौरान दीपिका को देखकर उनके फैंस बेहद खुश हुए और उन्हें प्यार से 'क्वीन' कहा।
प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर 'कल्कि 2898 एडी' इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। निर्माताओं ने हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज किया था, जो सभी ने पसंद आया। आज एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें फिल्म के सभी प्रमुख कलाकार शामिल हुए। इस कार्यक्रम में दीपिका पादुकोण भी शामिल हुई, जिन्हें देखने के बाद उनके फैंस बेहद खुश हो गए। 'कल्कि 2898 एडी' के भव्य आयोजन में दीपिका पादुकोण को वेन्यू में देखा गया। इस दौरान दीपिका ने बहुत ही आरामदायक ड्रेस पहनी हुई थी। दीपिका ने स्लेटी रंग की ओवरसाइज्ड स्वेटशर्ट और पैंट पहनी थी। उन्होंने अपने बालों को बन स्टाइल में बांधा, जिसमें उनका लुक सभी को पसंद आया। फैंस ने कमेंट सेक्शन में उन्हें क्वीन कहा। एक फैन ने लिखा, "क्वीन आ रही है"। दूसरे ने लिखा, "उसे देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं... इंतजार नहीं कर सकता।" दीपिका जल्द ही मां बनने वाली हैं, ऐसे में दीपिका के साथ ही उनके फैंस को भी नन्हें मेहमान के आने का बेसब्री से इंतजार है।
''कल्कि 2898 एडी'' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जो लोगों की उम्मीदों से बढ़कर निकला। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पाटनी मुख्य भूमिका में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ध्यान से देखा जाए तो ''कल्कि 2898 एडी'' का ट्रेलर महाभारत के भविष्य को दर्शाता है। कहानी काशी से शुरू होती है, जो संसाधनों से भरपूर भूमि है, जिस पर शाश्वत चटर्जी का किरदार राज करता है, जो पूरी वफादारी की मांग करता है। एक भविष्यवाणी से पता चलता है कि एक बच्चा उसे उखाड़ फेंकेगा, और इस बच्चे को जन्म देती हैं दीपिका पादुकोण।
सुपरस्टार प्रभास और दीपिका पादुकोण की माइथोलॉजिकल साइंस-फिक्शन फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' दुनियाभर में छा जाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। प्रभास का किरदार, भैरव, एक बेहतरीन शिकारी है, जो मानता है कि उसे पकड़ना उसकी नियति है। अमिताभ बच्चन का अश्वत्थामा उसे बचाने का लक्ष्य रखता है। ट्रेलर कमल हासन की एक झलक के साथ खत्म होता है, जिससे इसके बारे में चर्चा और बढ़ जाती है। फिल्म भैरव एंथम का पहला गाना रिलीज हो गया है। संतोष नारायणन द्वारा रचित यह गाना पंजाबी और तेलुगु बोलों का एक प्रयोगात्मक मिश्रण है, जिसे दिलजीत दोसांझ और दीपक ब्लू ने गाया है। तमिल और हिंदी वर्जन में तेलुगु बोलों को बदल दिया गया है, जबकि पंजाबी बोलों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। शनिवार को टीम ने एक छोटा प्रोमो रिलीज किया, जो कि प्रशंसकों के बीच काफी हिट रहा।


Click it and Unblock the Notifications











