..................... अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी को हुए 48 साल, बिग बी ने शेयर की तस्वीरें | Amitabh Bachchan posts wedding photos with Jaya Bachchan on anniversary, thank fans for wishes - Hindi Filmibeat

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी को हुए 48 साल, बिग बी ने शेयर की विवाह की PHOTOS, फैंस को कहा- धन्यवाद

फिल्म इंडस्ट्री के दो दिग्गज और लोकप्रिय कलाकार अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी को आज 48 साल पूरे हो चुके हैं। इस खास मौके पर बिग बी ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं और फैंस को शुभकानाओं के लिए धन्यवाद कहा है। कोई शक नहीं कि रील लाइफ से लेकर रियल लाइफ तक ये सितारे लोगों के फेवरिट हैं। बॉलीवुड के तमाम कलाकार भी अमिताभ बच्चन- जया बच्चन को वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई दे रहे हैं।

अमिताभ बच्चन ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्‍शन में लिखा है, "3 जून, 1973... हमारी सालगिरह पर आप सभी का बधाइयों के लिए आभार।"

Amitabh Bachchan

3 जून 1973 को अमिताभ बच्चन ने जया बच्चन से शादी की थी। हम यहां आपके लिए इनकी पारंपरिक शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें लाएं हैं। इन दोनों कलाकारों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। बंसी बिरजू, अभिमान, जंजीर, चुपके चुपके, शोले, सिलसिला, कभी खुशी कभी गम आदि.. इनकी जोड़ी बड़े पर्दे पर सुपरहिट थी। बिग बी और जया बच्चन आज भी कई इवेंट में साख- साथ दिखते हैं।

बता दें, इनके विवाह की कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है। बिग बी ने अपनी शादी के मौके पर खुद यह किस्सा शेयर किया है।

पहला परिचय

पहला परिचय

जया भादुड़ी और अमिताभ बच्चन का परिचय ऋषिकेश मुखर्जी ने अपनी फिल्म 'गुड्डी' के सेट पर कराया था। लेकिन बाद में अमिताभ बच्चन इस फिल्म का हिस्सा नहीं रहे।

शादी का दिलचस्प किस्सा

शादी का दिलचस्प किस्सा

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी कब और कैसे हुई थी.. इसका खुलासा खुद अमिताभ बच्चन ने एक शो में किया था।

जंजीर के वक्त की बात

जंजीर के वक्त की बात

बिग बी ने बताया- जया और मैं जंजीर फिल्म में काम कर रहे थे। सारी टीम ने फैसला लिया कि अगर फिल्म सफल होगी तो हम लोग लंदन छुट्टियों पर जाएंगे।

पहले शादी करो, फिर जाओ

पहले शादी करो, फिर जाओ

फिल्म के बारे में मैंने पिताजी को बताया कि, हमारा ग्रुप लंदन जा रहा है। उन्होंने पूछा- कौन-कौन जा रहा है? नाम सामने आए, जिनमें जया भी शामिल थीं। उन्होंने पूछा, 'जया भी तुम्हारे साथ जा रही हैं?' मैंने कहा- 'हां'। इस पर वो बोले, 'पहले शादी करो, फिर जाओ।"

आनन फानन में हुई शादी

आनन फानन में हुई शादी

अमिताभ बच्चन ने कहा, "पापा की बात सुनकर मैंने कहा ठीक है, हम कल ही शादी कर लेते हैं। हमने जल्द ही सब कुछ तैयारी की और अगले ही दिन शादी की और फिर लंदन के लिए निकल गए."

शादी का कार्ड

शादी का कार्ड

अमिताभ बच्चन की शादी का कार्ड बेहद साधारण था जिसे हरिवंश राय बच्चन ने अपने रिश्तेदारों के पास भेजा। कार्ड में हिंदी में लिखा गया है कि 'हमारे सुपुत्र अमिताभ और श्रीमती और श्री तरण कुमार भादुड़ी की सुपुत्री जया का शुभ-विवाह रविवार 3 जून को बम्बई में संपन्न हुआ। आपके आशीर्वाद की कामना है।'

इंडस्ट्री से कम लोग थे शामिल

इंडस्ट्री से कम लोग थे शामिल

बारात में पिता समेत केवल 5 लोग शामिल हुए थे। इनमें फिल्म इंडस्ट्री से केवल गुलजार थे। जया बच्चन की ओर से परिवार के सदस्यों के अलावा एक्टर असरानी और फरीदा जलाल शामिल थे।

भोपाल में हुआ रिसेप्शन

भोपाल में हुआ रिसेप्शन

बाद में जया के परिवार ने भोपाल में रिसेप्शन दिया था। जिसमें तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। मध्य प्रदेश के तत्कालीन राज्यपाल सत्यनारायण सिन्हा और कांग्रेस के दिग्गज नेता अर्जुन सिंह समेत बड़े नाम इस रिसेप्शन में पहुंचे थे।

जया बच्चन

जया बच्चन

बता दें, जया सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेत्री ही नहीं बल्कि राइटर भी हैं। साल 1988 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन की फिल्म 'शहंशाह' की कहानी जया ने ही लिखी थी।

सुपरहिट कपल

सुपरहिट कपल

उस वक्त ये दोनों ही सितारे बॉलीवुड का दो बड़ा नाम थे। इनकी फिल्में बैक टू बैक सफल हो रही थीं। वहीं, अमिताभ- जया की जोड़ी सबकी पसंदीदा थी।

दो बच्चे

दो बच्चे

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के दो बच्चे हैं- अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन। जहां अभिषेक फिल्मों से जुड़े.. वहीं श्वेता बच्चन ने बड़ी स्क्रीन से दूरी बनाए रखा।

बॉलीवुड और राजनीति

बॉलीवुड और राजनीति

आज जहां अमिताभ बच्चन बैक टू बैक फिल्में कर रहे हैं.. वहीं, जया बच्चन राजनीति में एक्टिव हैं।

फिल्मीबीट की ओर से अमिताभ बच्चन- जया बच्चन को शादी की सालगिरह की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X