फिल्म का FIRST LOOK ङुआ लीक तो अब सुपरस्टार ने शेयर किया असली लुक!
हाल ही में अमिताभ बच्चन - ऋषि कपूर की एक और फिल्म 102 नॉट आउट का फर्स्ट लुक हाल ही में जारी किया गया और अब अमिताभ बच्चन ने फिल्म का असली लुक शेयर किया है।
हाल ही में फिल्म जगत के कई दिग्गज लोगों ने अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की आने वाली फिल्म 102 नॉट आउट का पहला लुक नज़र आया। लेकिन अब अमिताभ बच्चन का गुस्सा बाहर आ चुका है।
उन्होंने फिल्म से एक असली तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि चूंकि मीडिया ने पहली तस्वीर लीक कर दी, मैं आपको फिल्म से असली तस्वीर दे ही देता हूं।

ओह माय गॉड डायरेक्टर उमेश शुक्ला अपनी फिल्म ऑल इज़ वेल के फ्लॉप होने के बाद, अब एक नए सिरे से नए प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर चुके हैं। 102 नॉट आउट नाम की इस फिल्म के लिए उमेश शुक्ला ने एक साथ ऋषि कपूर और अमिताभ बच्चन को अप्रोच किया है।
ऋषि कपूर और अमिताभ बच्चन ने एक साथ कुली, अमर अकबर एंथनी, नसीब और कभी कभी जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया है। वो अमिताभ बच्चन के छोटे भाई बनकर बेस्ट लगते थे।
अब 102 नॉट आउट में ऋषि कपूर 102 साल के अमिताभ बच्चन के 75 साल के बेटे बने हैं। साथ में दोनों 1991 में अजूबा नाम की फिल्म में दिखे थे। हाल ही में ऋषि कपूर ने अपनी आटोबायोग्राफी में कई खुलासे किए थे, जिनमें अमिताभ बच्चन से लेकर सलमान खान के पापा सलीम खान तक शामिल थे।


Click it and Unblock the Notifications