अमिताभ बच्चन पर भी पड़ा कोरोना का असर बोला दिखा देंगे ठेंगा
बॉलीवुड में इस समय कोरोना वायरस का प्रभाव और डर दिख रहा है। लेकिन अमिताभ बच्चन ने अब इसे अपनी तरीके से ठेंगा दिखाने की सोची है। दरअसल, हर तरफ कोरोना कोरोना सुनकर अमिताभ बच्चन ने कोरोना पर एक कविता लिख डाली।
इसके बाद अमिताभ बच्चन ने ये वीडियो अपने फैन्स के साथ भी शेयर किया। गौरतलब है कि कोरोना के चक्कर में बॉलीवुड में सभी बड़े इवेंट्स कैंसिल हो चुके हैं।

अमिताभ बच्चन ने कविता में लिखा -
"बहुतेरे इलाज बतावें ,जन जनमानस सब ,
केकर सुनैं, केकर नाहीं, कौन बताए इ सब ;
केयु कहिस कलौंजी पीसौ, केयु आँवला रस
केयु कहस घर म बैठो, हिलो न ठस से मस
ईर कहेन औ बीर कहेन, की ऐसा कुछ भी Carona ,
बिन साबुन से हाथ धोई के ,केहू के भैया छुओ न ;
हम कहा चलो हमौ कर देत हैं , जैसन बोलैं सब
आवय देयो , Carona-फिरोना , ठेंगुआ दिखाऊब तब !"
अब हम तो यही उम्मीद करते हैं कि अमिताभ बच्चन को कोरोना को ठेंगा दिखाने की नौबत आए ही ना।


Click it and Unblock the Notifications