कोरोना से जंग: अमिताभ बच्चन ने बाबूजी की कविता से भरा तूफान सा जोश- सिंह सी दहाड़ कर Video
कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के बीच देश एक बार फिर से जिंदगी और मौत का सामना कर रहा है। ऐसे में बॅालीवुड के कई स्टार्स मदद के लिए आगे आ रहे हैं और कोरोनो संक्रमित लोगों तक हर जरूरी सहायता पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। इस वक्त सबसे अधिक जिसकी जरूरत है वो है हिम्मत की। पिछले साल की तरह इस बार भी हम सभी को एक साथ आकर कोरोना से जंग को जीतना होगा। ठीक इसी तरह का खास संदेश लेकर आए हैं, अमिताभ बच्चन।
यकीन मानिए इस वीडियो में अमिताभ बच्चन के जोश को देखने के बाद आप में भी हिम्मत आ जाएगी। उन्होंने अपने बाबूजी की कविता को यहां पर पूरी ताकत के साथ सुनाया है। अमिताभ बच्चन ने बोला कि रुके न तू, धनुष उठा प्रहार कर। तू सबसे पहला वार कर। अग्नि सी धधक-धधक, हिरण सी सजग-सजग। सिंह सी दहाड़ कर, शंख सी पुकार कर। रुके न तू, थके न तू। झुके न तू , थमे न तू।

अमिताभ बच्चन ने इस कविता को अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा है कि एक साथ आइए, हम लड़ेंगे और जीतेंगे। अमिताभ ने इसके साथ कहा है कि हमें एक साथ खड़ा होना होगा। फ्रंटलाइन वर्कर्स के साथ खड़ा होना है। जो जिस स्तर पर मदद कर सकता है करे। सबको साथ आकर इस महामारी में विजय प्राप्त करनी है।
ये हम फिर से कह रहे हैं कि अमिताभ बच्चन ने इतने जोरदार आवाज में ये कविता पेश की है कि इसे सुनकर आपकी आंखें खुली रह जायेंगी। बाकी हिम्मत और जोश लाने के लिए अमिताभ बच्चन की आवाज में इस कविता से बेहतर कुछ और हो नहीं सकता।
T 3901 - WE FIGHT .. come together .. WE WILL WIN !!️ pic.twitter.com/KxkYKX8O9f
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) May 11, 2021


Click it and Unblock the Notifications